Valentine's Day: वरुण-नताशा से नेहा-रोहिनप्रीत तक, बॉलीवुड के रोमांटिक कपल्स का होगा स्पेशल वेलेंटाइन डे-PICS

बॉलीवुड कपल्स पर हमेशा ही फैंस की नजर रहती हैं। फैंस बॉलीवुड कपल्स की लाइफ के बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं तो उन्हें फॉलो भी करते हैं। ठीक ऐसे ही वेलेंटाइन डे को लेकर भी फैंस बॉलीवुड को फॉलो करते हैं। वह उनकी फोटो से लेकर उनके हॉलीडे के बारे में जानने में एक्साइटिड रहते हैं। इस बार वेलेंटाइन डे के लिए नए कपल्स पर नजर रहेगी जिसमें नेहा कक्कड़- रोहिनप्रीत और नताशा दलाल-वरुण धवन जैसे न्यू मेरिड कपल्स हैं, जिनके रोमांटिक वेलेंटाइन को देखना बेहद दिलचस्प होगा।

इस बार शादी के बाद वरुण धवन और नताशा दलाल अपना पहला वेलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट करेंगे। दोनों ने 24 जनवरी बिल्कुल हाल में ही शादी रचाई है। दोनों हनीमून पर भी नहीं गए, ऐसे में माना जा रहा है कि वरुण नताशा वेलेंटाइन सेलिब्रेट करने कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स का तो मानना है कि वह तुर्की भी जा सकते हैं। वरुण और नताशा की फोटोज का भी सभी को इंतजार रहेगा। ठीक ऐसे ही आदित्य नारायण और श्वेता व नेहा कक्कड़ भी न्यू मेरिड कपल्स हैं जिनके बारे में जानना दिलचस्प होगा।

 वरुण धवन-नताशा दलाल

वरुण धवन-नताशा दलाल

अलीबाग में हाल में ही इस दंपति ने शादी रचाई। लंबे अफेयर के बाद दोनों ने परिवार के बीच शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद दोनों कहीं बाहर भी घूमने नहीं गए हैं, ऐसे में सभी को ये लग रहा है कि वरुण पत्नी को स्पेशल तोहफा वेलेंटाइन पर दे सकते हैं। साथ ही दोनों की नई फोटो का भी फैंस को इंतजार रहेगा।

नेहा कक्कड़-रोहिनप्रीत

नेहा कक्कड़-रोहिनप्रीत

नेहा कक्कड़ और रोहिनप्रीत ने भी पिछले साल ही शादी की। दोनों का पहला वेलेंटाइन हैं। दोनों बहुत ही रोमांटिक कपल हैं जो आए दिन रोमांटिक फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। ऐसे में दोनों का स्पेशल वेलेंटाइन डे भी देखना दिलचस्प होगा।

आदित्य नारायण-श्वेता

आदित्य नारायण-श्वेता

आदित्य और श्वेता हनीमून मनाने कुछ दिन पहले कश्मीर गए थे। अब दोनों वेलेंटाइन किस अंदाज में मनाते हैं फैंस इसके लिए उत्साहित होंगे। दोनों का ये शादी के बाद पहला वेलेंटाइन हैं। अब देखते हैं कि दोनों किस तरह से इस प्यार वाले दिन को सेलिब्रेट करते हैं।

युजेंद्र चहल-धनश्री वर्मा

युजेंद्र चहल-धनश्री वर्मा

क्रिकेटर युजेंद्र चहल और यूट्यूबर धनश्री वर्मा ने कुछ दिन पहले ही शादी की है। हाल में ही वह हनीमून से वापस लौटे हैं। अब दोनों किस अंदाज में वेलेंटाइन मनाती हैं ये देखना इंट्रस्टिंग होगा। दोनों खूब सोशल मीडिया पर साथ में फोटो वीडियो शेयर करते हैं।

 मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

मलाइका और अर्जुन सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। जो पिछले लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन कुछ समय पहले ही दोनों ने इस रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है। दोनों न्यू ईयर मनाने गोवा पहुंचे थे, अब वेलेंटाइन कब और कैसे सेलिब्रेट करते हैं, ये जानना दिलचस्प होगा।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

आलिया और रणबीर दोनों साय की तरह एकदम साथ रहते हैं। न्यू ईयर हो या परिवार के बीच कोई पार्टी दोनों हमेशा ही साथ में पहुंचते हैं। हाल में ही रणबीर ने तो ये तक कहा दिया था कि कोविड न होता तो वह पिछले साल आलिया भट्ट से शादी के बंधन में बंध चुके होते। खैर अब आलिया भट्ट और रणबीर वेलेंटाइन कहां मनाते हैं फैंस इसे जरूर जानना चाहते हैं।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह

दीपिका और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे पावरफुल कपल्स में से एक हैं। दोनों पर भी फैंस की नजरें रहेंगी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

प्रियंका भी निक के साथ विदेश में हैं, वह किस तरह वेलेंटाइन सेलिब्रेट करती हैं ये देखना एक्साइटिड होगा। खैर वह इस दिन पोस्ट कर इस बारे में फैंस के साथ जरूर शेयर करेंगी।प्रियंका भी निक के साथ विदेश में हैं, वह किस तरह वेलेंटाइन सेलिब्रेट करती हैं ये देखना एक्साइटिड होगा। खैर वह इस दिन पोस्ट कर इस बारे में फैंस के साथ जरूर शेयर करेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X