Valentine's Day: इन स्टार्स की लव स्टोरी है HIT, दुनिया देती है इनके प्यार की मिसाल

Valentine's Day: आज वैलेंटाइन डे है यानी प्रेम का दिवस। लोग इस दिन को अपने खास लोगों के साथ मनाते हैं। सोशल मीडिया पर भी हर कोई इसी दिन के बारे में बात कर रहा है। लेकिन, जब बात प्यार और आइडियल मानने की आती है लोग ज्यादा बॉलीवुड को फॉलो करते हैं और आइडियल कपल्स की भी बात करें तो कई स्टार्स हैं जो लोगों को चहेते हैं।
बॉलीवुड के कई ऐसे कपल्स हैं जिनकी रियल लाइफ लव स्टोरी भी किसी फिल्म की तरह ही है। ऐसे कपल्स जो सालों से एक दूसरे के साथ हैं और लोगों की नजरों में वो आदर्श पति-पत्नी हैं। उनकी मिसालें आज भी बॉलीवुड में दी जाती है। ये कपल्स पिछले कई सालों से लोगों के चहेते हैं और आने वाले समय में भी इनकी मिसालें ठीक वैसे ही दी जाएगी जैसे आज दी जाती है।
सबसे खास बात यह है कि इन स्टार्स की शादी के बाद लिंक अप, झगड़े या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की भी कभी चर्चा नहीं हुई। आप भी डालें बॉलीवुड के ऐसे ही स्टार प्लस पर एक नजर।

दिलीप कुमार-सायरा बानो
दिलीप कुमार भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनकी और सायरा बानू की जोड़ी को आज भी याद किया जाता है। दोनों का 50 सालों से अधिक समय का साथ रहा और हमेशा दोनों एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जताया। दिलीप कुमार के बीमार पड़ने के बाद सायरा बानो परछाई की तरह हमेशा उनके साथ रहती थीं।

शाहरुख खान-गौरी खान
शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के पावर कपल हैं। दोनों की प्रेम कहानी तब शुरू हुई थी जब शाहरुख खान की बॉलीवुड में एंट्री तक नहीं हुई थी। लंबे समय से दोनों एक दूसरे का साथ निभा रहे हैं। हर खास मौके पर शाहरुख खान गौरी की तारीफ करना या उन्हें क्रेडिट देना नहीं भूलते हैं। फिर चाहे उनके प्रोफेशनल काम की हो या उनकी खूबसूरती की।

रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने 9 सालों के रिलेशनशिप के बाद शादी रचाई थी। दोनों की शुरुआत में आपस में नहीं बनती थी लेकिन फिर ये झगड़ा दोस्ती में तब्दील हुआ और दोस्ती प्यार में। दोनों इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के साथ अक्सर रील्स बनाते हैं और इन्हें यूजर्स साथ देखना पसंद करते हैं।

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के सबसे गुड लुकिंग कप्ल्स में शुमार हैं। दोनों शादी के बाद बेहद खूबसूरती से अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को संभालते हैं। दोनों जब भी साथ में नजर आते हैं तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगती है।

अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना भी लोगों के चहेते कपल हैं। अक्षय कुमार जहां बेहद शांत हैं तो ट्विंकल खन्ना उतनी ही खुलकर अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। दोनों रियल लाइफ में एक दूसरे से काफी अलग हैं लेकिन दोनों का तालमेल लोगों का दिल जीत लेता है।


Click it and Unblock the Notifications











