Valentine's Day 2023- इस वेलेंटाइन पर पार्टनर के साथ देखें ये 5 रोमांटिक फिल्में, OTT प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद

पूरी दुनिया में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है और इस वक्त वेलेंटाइन वीक चल रहा है। बता दें कि इस मौके पर लोग अपने चाहने वालों को कई तरह के तोहफे देते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैँ। अक्सर देखा जाता है कि बॉलीवुड के सितारे भी इस दौरान रोमांटिक होते नजर आ ही जाते हैं। साल 2023 के वेलेंटाइन को अगर आप स्पेशल बनाना चाहते हैं और घर पर रहकर ही अपने पार्टनर के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं हम आपके लिए एक शानदार आइडिया लाए हैं।
जी हां, इस दौरान आप घर पर रहकर कुछ रोमांटिक फिल्में देख सकते हैं जो कि आसानी से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद हैं। इस आर्टिकल में आपको 5 रोमांटिक फिल्मों के बारे में बताया गया है जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैँ। एक नजर डालिए इस लिस्ट पर..

वीर जारा
शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की वो रोमांटिक स्टोरी भला किसको नहीं पसंद जो कि साल 2004 में नजर आई थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं वीर जारा फिल्म की। इस फिल्म को आप इस वेलेंटाइन पर देख सकते हैं, फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

नोटबुक
फिल्म नोटबुक में जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल नजर आईँ थीं और इस फिल्म में जो लव स्टोरी दिखाई गई थी वो शानदार थी। इस फिल्म को आप इस वेलेंटाइन पर देख सकते हैं।

टाइटैनिक
हॉलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्म जो कि हिंदी में मौजूद है। इस फिल्म को काफी पसंद किया जाता है। फिल्म देखने के लिए आपके पास हॉटस्टार होना चाहिए। इस वेलेंटाइन पर आप अपने पार्टनर के साथ फिल्म देख सकते हैं।

द लंचबॉक्स
इरफान खान की इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। उनकी पत्नी के साथ उनका रोमांस काफी शानदार था। फिल्म को देखने के लिए आपके पास अमेजन प्राइम वीडियो का सबस्क्रिप्शन होना चाहिए।

डीडीएलजे
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे.. शाहरुख खान और काजोल की सबसे शानदार फिल्म आप इस वेलेंटाइन पर देख सकते हैं। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications











