Valentine's Day 2022: REEL वाला रोमांस है सबसे नया कॉन्सेप्ट, इस वेलेंटाइन डे इन कपल्स से सीखें प्यार का मतलब

इस बात को आप भी मानेंगे कि प्यार और रोमांस से जुड़े सभी आइडिया फिल्मों से ही प्रेरित होते हैं। जब भी कोई हीरो अपने प्यार के लिए दुनिया से लोहा ले लेता है या हिरोइन को फिल्मों में जब प्यार होता है तो कई बार दर्शक खुद से कनेक्ट करते हैं। हिंदी फिल्मों में इन कहानियों को कई बार दिखाया जा चुका है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
समय के साथ फिल्मों में लव स्टोरी की धारणा में भी बदलाव आया है लेकिन यह बात भी बिल्कुल सच है कि, समय कितना भी बदले लेकिन, भावनाएं वही रहती है। अब जब हम वेलेंटाइन वीक में हैं तो हम यह सकते हैं कि, कई फिल्में और ऑनस्क्रीन कपल हैं जिन्होंने फिल्मों में रोमांस की अलग परिभाषा दी।
इन कप्लस ने ना सिर्फ दर्शकों को फ्रेश अंदाज में रोमांस से रूबरू कराया बल्कि वो सबके चहेते बन गए और लोगों के दिलों पर राज करने लगे। तो आइए आज नजर डालते हैं ऐसी ही रील लाइफ जोड़ियों पर।

राज कपूर-नरगिस
राज कपूर और नरगिस का गाना 'प्यार हुआ इकरार हुआ' आज भी सुनकर हम खुश हो जाते हैं। श्री 420 का यह गाना ब्लैक एंड व्हाइट जमाने का था। राज कपूर और नरगिस ने इस गाने के साथ बारिश और प्यार के मायने बदल दिए थे।

गुरु दत्त-वहीदा रहमान
गुरुदत्त और वहीदा रहमान की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आती थी। रील लाइफ की इस जोड़ी की कई फिल्मों में जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आई। 'प्यासा', 'चौधवीं का चांद' और 'साहिब बीवी और गुलाम' में उन्हें साथ में सराहा गया। तब दोनों की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी।

दिलीप कुमार-मधुबाला
दिलीप कुमार और मधुबाला सिल्वर स्क्रीन के सबसे परफेक्ट कपल माने जाते हैं। दोनों की रियल लव स्टोरी का अंत काफी दर्दनाक रहा। असल जिंदगी में दिलीप कुमार और मधुबाला बात भी नहीं करते थे लेकिन कैमरा ऑन होते ही दोनों की केमिस्ट्री का कोई मुकाबला नहीं था।

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी
ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी के करोड़ों दीवाने थे लेकिन रील और रियल लाइफ में भी उनकी जोड़ी धर्मेंद्र के साथ हिट रही। दोनों ने सीता और गीता, शोले, ड्रीम गर्ल जैसी फिल्में की। उनका ऑन स्क्रीन रोमांस दर्शकों के लिए मिसाल बन गया। वहीं, आगे चलकर दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

ऋषि कपूर और नीतू सिंह
दुनिया को 'खुल्लम खुल्ला' प्यार करना सिखाने वाले ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने फिल्मों में प्यार के अलग कॉन्सेप्ट से रूबरू करवाया। दोनों रील और रियल लाइफ में भी एक दूसरे के दीवाने थे। आखिरकार 1980 में दोनों ने शादी कर ली थी।

अमिताभ बच्चन-रेखा
अमिताभ बच्चन और रेखा की फिल्में, उनके हर एक डायलॉग को लोग आज भी याद करते हैं। कहा जाता है कि दोनों रियल लाइफ में भी एक दूसरे के प्यार में गिरफ्त हो गए। एक ओर स्क्रीन पर जब एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन और दूसरी ओर बेहद खूबसूरत रेखा रहती थीं तो लोग हॉल में बस तालियां बजाने पर मजबूर हो जाते थे।

शाहरुख खान-काजोल
शाहरुख खान और काजोल ने 90 के दशक में प्यार की परिभाषा बदल दी। दोनों की केमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि असल जिंदगी में भी कई लोग उन्हें कपल मान बैठे थे। आज भी लोग शाहरुख खान और काजोल के ऑनस्क्रीन रोमांस को देखना चाहते हैं। सरसों के खेत में तस्वीरें खिंचवाने से लेकर गिटार बजाकर प्रपोज करना आज भी लोगों को उतना ही पसंद आता है।

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री रणबीर कपूर के साथ भी हिट रही। लेकिन, ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कई फिल्में साथ में की और दोनों ने ऑन स्क्रीन बेहद शानदार केमिस्ट्री दिखाई। संजय लीला भंसाली उनकी केमिस्ट्री को स्क्रीन पर खूबसूरती से दिखाने में सफल रहे। वहीं, असल लाइफ में भी दोनों बेस्ट कपल हैं।


Click it and Unblock the Notifications