Romance Special: बॉलीवुड स्टार्स का पहला किसिंग सीन, अजय देवगन से सलमान और शाहरूख से अमिताभ तक
बॉलीवुड में रोमांस और रोमांस के मायने समय के साथ बदलते रहे हैं लेकिन दर्शकों ने सबसे ज़्यादा प्यार हमेशा से रोमांस को ही दिया है। रोमांटिक फिल्में कभी पुरानी नहीं होती हैं और ना ही पुराना होता है प्यार का अंदाज़। हां समय के साथ अगर कुछ बदला है तो वो है प्यार जताने का तरीका। पुरानी फिल्मों में किसिंग सीन देखकर हाय तौबा ही मच जाती थी।
प्यार जताने के इस तरीके को हमेशा दो फूलों के टकराने से या फिर सूरज के ढलने से जता दिया जाता था लेकिन धीरे धीरे लोगों की सोच बदली तो प्यार जताने के इस प्यारे से अंदाज़ ने भी स्क्रीन पर अपनी जगह लेने शुरू की। नई पीढ़ी के एक्टर्स ने तो वैसे किसिंग सीन करने में ज़्यादा हिचकिचाहट नहीं दिखाई।

लेकिन धीरे धीरे पुराने स्टार्स भी समय के साथ बदले और ऑन स्क्रीन किस करते दिखे। इस लिस्ट में बस एक ही इंसान नहीं शामिल हुआ और वो हैं सलमान खान। हालांकि सलमान खान ने भी ऑन स्क्रीन किस किया है, बस उसका अंदाज़ बिल्कुल अलग था।
अब चूंकि प्यार का मौसम है और वैलेंटाइन भी अब इस देश में त्योहार है तो हमने सोचा कि आपको याद दिलाएं आपके फेवरिट स्टार्स की पहली ऑन स्क्रीन किस -


Click it and Unblock the Notifications











