वैलेंटाइन स्पेशल : 60 से लेकर 80 तक करिए इस स्टाईल में प्यार, एकदम अलग, एकदम बिंदास
इम्तियाज़ अली की लव आजकल अगर देखी है तो आप भी वो पुराने ज़माने का प्यार याद ज़रूर करते होंगे। या फिर करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल में जब ऐश्वर्या राय कहती हैं - मुझसे वो पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब ना मांग। वजह है जनाब। उस पहले की मोहब्बत का अंदाज़ - ए - बयां कुछ और ही था।
Recommended Video

यही कारण है कि आज भी जब आपकी प्लेलिस्ट में अचानक से कोई पुराना गाना बजता है तो हम आंखे बंद कर उसमें अपने आप ही डूब जाते हैं। उस ज़माने का संगीत हो या बोल, रोमांस में छिपी ताज़गी हो या फिर शर्म से की हुई इज़हार - ए - मोहब्बत। उस दौर की हर बात निराली होती है।

यही कारण है कि वैलेंटाइन सीज़न में हम आपके लिए लेकर आए हैं उस दौर के कुछ बेहतरीन गाने जो आपकी प्लेलिस्ट में होने ही चाहिए। इन पुराने गानों में इतनी कशिश है कि वाकई इन्हें वैसे भी आपकी प्लेलिस्ट में होना ही चाहिए।
वरना फायदा क्या आपके पास बॉलीवुड के होने का, जब इन गानों का सही समय पर इस्तेमाल ना हो पाए तो। इसलिए हमने आपका काम किया है आसान और हज़ारों बेहतरीन गाने में से चुने हैं केवल 15 जो आपके वैलेंटाइन सीज़न के लिए परफेक्ट हैं -


Click it and Unblock the Notifications











