Valentine Day: खान से लेकर कपूर तक, पत्नी को छोड़ गर्लफ्रेंड से किया खुल्लम- खुल्ला प्यार !
कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। ये कभी भी..किसी भी उम्र में किसी के साथ भी हो सकता है। बॅालीवुड में ऐसे कई कपल हैं जिन्होंने धर्म और उम्र की सीमा को प्यार कर खुद को प्यार के रंग में रंग दिया है। बीते साल प्रियंका ने निक जोनस से शादी की।
निक और प्रियंका के बीच उम्र में 10 साल का फासला है। करीना कपूर शादी के बाद करीना कपूर खान बन गईं। लेकिन बॅालीवुड के इस पक्के वाले रोमांस के बीच कई सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने लव लाइफ के लिए अपनी मैरिड लाइफ को अनदेखा करने में जरा सा भी परहेज नहीं किया।
आप सोच रहे होंगे कि इसमें कौन सी नई बात है। एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर हमेशा से बॅालीवुड में रहा है। इसे हम भी स्वीकार करते हैं। लेकिन पहले के स्टार्स अफेयर रखने के बावजूद अपनी शादी को बचाए रखने में कामयाब रहे हैं। लेकिन आज की जनरेशन के स्टार्स बदलते वक्त के साथ आजाद होने में ज्यादा यकीन रखते हैं।

दुनिया और मीडिया के कैमरों की परवाह किए बिना कई ऐसे स्टार्स हैं जो शादी तोड़ने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खुल्लम खुल्ला प्यार करते हुए दिखाई दिए हैं। यहां देखिए कौन से हैं वो स्टार्स जो घर में मैरिड और बाहर कमिटमेंट का रिश्ता एक साथ निभा चुके हैं..


Click it and Unblock the Notifications