..................... valentine day Bollywood movies released  in feb 2022 gahraiyaan gangubai kathiyawadi badhai do read full list।वैलेंटाइन डे बॅालीवुड मूवी फरवरी 2022 में रिलीज गहराइयां, गंगूबाई काठियावाड़ी बधाई दो पढ़िए पूरी लिस्ट - Hindi Filmibeat

फरवरी होगा वैलेंटाइन डे स्पेशल, दीपिका का रोमांस, आलिया भट्ट का दम , रिलीज 7 बड़ी फिल्में, पूरी LIST

फरवरी में वैलेंटाइन डे वीक क्या आप इन सभी फिल्मों और सीरीज के साथ पूरा महीना प्यार और एंटरटेनमेंट के साथ आराम से गुजार सकते हैं। जी हैं, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसी कौन सी वो फिल्में और सीरीज हैं जो कि फरवरी यानी कि इस महीने रिलीज हो रही है।

gahraiyaangangubai kathiyawadi

यहां पर आपको पूरी जानकारी मिलेगी और साथ ही आप यह चुन सकते हैं कि आप किस फिल्म को सबसे पहले देखना चाहते हैं। जाहिर सी बात है कि कोरोना का कहर देखते हुए कई बड़ी फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि कहीं आप अपनी पसंदीदा फिल्म को देखने का मौका हाथ से छोड़ ना पाएं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्म कब और किस दिन रिलीज हो रही है आप इसे कहां देख सकते हैं।

शाबाश मिठू- तापसी पन्नू

शाबाश मिठू- तापसी पन्नू

तापसी पन्नू की मजेदार जज्बा से लकदक फिल्म शाबाश मिठू 4 फरवरी को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। शाबाश मिठू भारत की सबसे सफल महिला क्रिकेटर की कहानी है। फिल्म में मिताली के जीवन संघर्ष और क्रिकेट तक पहुंचने तक की कहानी को दिखाया गया है। जो कि मिताली राज पर आधारित है।

लूप लपेटा

लूप लपेटा

तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन की रोमांटिक कॉमेडी और एक्शन से भरी फिल्म लूप लपेटा भी 4 फरवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

बधाई दो

बधाई दो

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की यूनिक लव स्टोरी बधाई दो भी सिनेमाघर में 11 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी दो ऐसे लोगों की है जिनके शादी करने की वजह काफी अलग है। भूमि पेडनेकर ने फिल्म में लेस्बियन लड़की की भूमिका निभाई है।

गहराइयां

गहराइयां

दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी की गहराइयां भी एक खास रिलीज के लिए वेलेंटाइन डे पर तैयार है। 11 फरवरी को यह रोमांटिक फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया है।

गंगूबाई काठियावाड़ी

गंगूबाई काठियावाड़ी

आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज तारीख का ऐलान भी हाल ही में हुआ है। लंबे वक्त तक सिनेमाघर का इंतजार करने के बाद आलिया की यह मसालेदार फिल्म 25 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म का नया ट्रेलर भी जल्द 4 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। सिनेमाघर में गंगूबाई काठियावाड़ी को आलिया के फैंस देख सकते हैं।

द फेम गेम

द फेम गेम

माधुरी दीक्षित भी ओटीटी पर आ रही हैं। माधुरी दीक्षित और संजय कपूर एक साथ द फेम गेम में दिखाई देंगे। 25 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर इसे रिलीज किया जाएगा। माधुरी अपने सबसे अलग अंदाज में इस सीरीज में दिखाई देंगी।

द ग्रेट इंडियन मर्डर

द ग्रेट इंडियन मर्डर

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर थ्रिलर वेब सीरीज द ग्रेट इंडियन मर्डर रिलीज होगी। आशुतोष राणा, प्रतीक गांधी, रिचा चड्डा, शशांक अरोड़ा की यह सीरीज एक दिलचस्प सस्पेंस से भरी कहानी है। जिसे 4 फरवरी को रिलीज किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X