पाकिस्तानी लड़की से हुआ प्यार, जाना पड़ा जेल, 22 साल बाद... पता है किसकी है दुख भरी कहानी?

Veer zaara, maine pyar kiya, sanam teri kasam

जिस पल का कपल्स को इंतजार था वह आ चुका है और निकल भी चुका है। दरअसल हम बात कर रहे हैं वैलेंटाइन डे की। वैसे तो हर कपल इस खास बनाने की खूब प्लानिंग करता है। कुछ लोग होते हैं जो बाहर जाकर सेलिब्रेट करते हैं तो कुछ घर पर ही फ़िल्में और खाना खाकर ही वैलेंटाइन डे मना लेते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिसे आप वैलेंटाइन डे के मौके पर देख सकते हैं।

वीर-जारा

अगर रोमांस की बात की जाए तो शाहरुख खान का नाम अक्सर लिया जाता है। दरअसल शाहरुख खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री का किंग खान भी कहा जाता है। इसीलिए प्रीति जिंटा और शाहरुख खान की फिल्म वीर-जारा भी देखी जा सकती है। जिसमें एक पाकिस्तानी लड़की के प्यार मेंदीवाने हो जाते हैं और 22 साल तक जेल में रहते हैं। 22 साल बाद दोनों की मुलाकात होती है और इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम पर देखा जा सकता है।

मैंने प्यार किया

सलमान खान बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और उन्होंने काफी बेहतरीन लव स्टोरी वाली फिल्म में काम किया है। आज हम बात कर रहे हैं सलमान खान की फिल्म मैने प्यार किया की। इसमें प्रेम और सुमन की लव स्टोरी दिखाई गई थी। जिसमें सलमान खान और भाग्यश्री ने लीड किरदार निभाया। एक अमीर लड़के को गरीब लड़की से प्यार हो जाता है। लेकिन लड़के का पिता लव स्टोरी में विलेन बनता है। आखिरकार बाद में प्यार की जीत होती है और इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

सनम तेरी कसम

अक्सर देखने के लिए मिला है कि जब एक सीधी शादी लड़की के प्यार में कोई प्लेबॉय पड़ जाता है तो वह उसको खुश करने के लिए कुछ भी कर जाता है। ऐसा ही कुछ हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम में देखने के लिए मिला। जिसमें हीरोइन मावरा हाेकेन थी। इस फिल्म को भी अमेजॉन प्राइम पर देखा जा सकता है।

शिद्द्त

सनी कौशल और राधिका मदन की फिल्म शिद्दत में एक जुनूनी प्रेमी को दर्शाया गया है। जिसमें वह अपनी प्रेमिका को पाने के लिए सारी सरहदों को पार कर देता है और गलत तरीके से विदेश पहुंच जाता है। लेकिन आखिर में यह जोड़ी एक नहीं हो पाती। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे

शाहरुख खान और काजोल की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे भी आती है। जिसमें राज और सिमरन की स्टोरी दिखाई गई है। यह भले ही फिल्म पुरानी है लेकिन इसके बावजूद से बार-बार देखने का मन करता है। फिल्म को अमेजॉन प्राइम पर देखा जा सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X