तलाक के गम पर भारी पड़े दिल में जगे नए अरमान, 37 साल की ये हसीना करेंगी अब दूसरी शादी

 Vahbiz Dorabjee

इंडस्ट्री में हर एक जोड़ी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन जैसी नहीं होती है. जो कि मुश्किल वक्त को झेल कर आगे बढ़े और एक दूसरे का साथ दें. लेकिन आज हम आपको मशहूर टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी के बारे में बताने वाले हैं. उनकी शादीशुदा जिंदगी में कई सारी मुश्किलें आई और इसके बावजूद भी उनका शादी पर विश्वास बना रहा. अब जिंदगी में प्यार को एक दूसरा मौका देना चाह रही है.

तलाक के बाद जीवन में बढ़ना चाहती हैं आगे

दरअसल आपको बता दें कि वाहबिज दोराबजी अब अपने पति से तलाक लेने के बाद में नई संभावनाओं और उम्मीदों के साथ में अपने जीवन को आगे बढ़ाना चाहती हैं. पुरानी बातों और दुख दर्द को भूलकर जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हैं. लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है और आगे बढ़ने का पूरी तरीके से ठान लिया है.

एक्ट्रेस ने कहा मुझे भी है प्यार का हक़

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वाहबिज दोराबजी एक बार फिर से दूसरी शादी करने को तैयार हो चुकी है और यही खुशखबरी उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ में सोशल मीडिया के जरिए साझा की है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि अगर आपकी जिंदगी आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं चलती है तो इसका मतलब यह नहीं होता है कि आप प्यार पाने के हकदार नहीं हैं.

तलाक के बाद भी करना चाहती हैं शादी

वाहबिज दोराबजी तलाक के बावजूद भी शादी पर विश्वास रख रही है और उन्होंने यह भी कहा था कि "यकीनन मैं दूसरी बार शादी करना चाहती हूं और ऐसा बहुत जल्दी होने वाला हैं." लेकिन अभी इसके बारे में कहने जैसा कुछ भी नहीं है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने कहा कि "सही वक्त आने पर हर चीज हो जाती है और मैंने जिंदगी में प्यार को दूसरा मौका दिया है. यह मेरा हक है. "

2013 में रचाई थी पहली शादी

अगर हम वाहबिज दोराबजी की पहली शादी की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने विवियन डिसेना के साथ में साल 2013 में शादी रचाई थी. लेकिन यह शादी उनके 4 साल भी नहीं टिक पाई और दोनों का तलाक हो गया था. तलाक के बाद एड्रेस पूरी तरीके से बिखर गई थी. इन सब से उबरने में उनके दोस्त और परिवार जनों ने मदद की. 37 साल की वाहबिज दोराबजी ने 'प्यार की ये एक कहानी' और 'बहू हमारी रजनीकांत' जैसे सीरियल्स में काम किया हुआ है. यहां तक कि वह वेब सीरीज में भी देखी जा चुकी हैं.

More from Filmibeat

Read more about: vahbiz dorabjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X