B’day Spcl: पहली फिल्म से बेस्ट डेब्यू अवार्ड.. दूसरी फिल्म से करेंगी धमाका!
यदि बॉलीवुड में आते ही आपको दूसरी फिल्म आदित्य चोपड़ा की मिल जाए तो, इसे आप क्या कहेंगे! जी हां, हम बात कर रहे हैं बेफिक्रे गर्ल वाणी कपूर की। साल 2013 में शुद्ध देसी रोमांस के साथ एंट्री करने वाली एक्ट्रेस एकाएक गायब हो गई थीं।
लेकिन इसे कहते हैं धमाकेदार वापसी.. इस साल वाणी कपूर रणवीर सिंह के अपोजिट फिल्म बेफिक्रे में दिखेंगी। फिल्म के पोस्टर्स रिलीज हो चुके हैं। और कोई शक नहीं कि यह फिल्म सुपर रोमांटिक होने वाली है।
यह फिल्म जितनी आदित्य चोपड़ा के लिए उतनी ही वाणी कपूर के लिए। कहा जा सकता है कि कहीं ना कहीं यह फिल्म बॉलीवुड में वाणी का सफर तय करेगा। वहीं, आदित्य चोपड़ा की फिल्मों से दर्शकों को काफी उम्मीदें रहती हैं। लिहाजा, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बेफिक्रे के साथ आदित्य फिर से अपना रोमांटिक जादू चला पाएंगे।
बहरहाल, यहां जानें वाणी कपूर का कैसा रहा है बॉलीवुड सफर-


Click it and Unblock the Notifications