ग्लैमर के भरोसे चल रहा हैं इन बॉलीवुड हसीनाओं का करियर, एक्टिंग से नहीं हो पाते ऐसे शौक पूरे!

बॉलीवुड में ऐसी कई सारी हसीनाएं हैं जो अपनी खूबसूरती के दम पर हर किसी को अपना दीवाना बना लेती हैं. हालांकि उनकी अदाकारी फैंस को कुछ खास पसंद तो नहीं आई. लेकिन उनकी बोल्डनेस को देख हर कोई उनका दीवाना बन जाता है और ऐसी ही एक्ट्रेसेस का कैरियर उनकी बोल्डनेस पर ही टिका हुआ नजर आता है. तो चलिए आज हम जानेंगे कि ऐसी बॉलीवुड में कौन सी हसीनाएं हैं जो कि अपने करियर को सिर्फ बोल्डनेस के तौर पर तोलती हैं...
वाणी कपूर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वाणी कपूर का है और आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ खास सफलता तो हासिल नहीं की है. लेकिन उन्होंने यशराज फिल्म्स की शुद्ध देसी रोमांस में काफी अच्छा अभिनय किया. जिसके बाद कहीं और फिल्मों में भी वह नजर आई. लेकिन फिर भी उन्हें दर्शकों द्वारा कुछ खास रिस्पांस देखने को नहीं मिला.
तारा सुतारिया
तारा सुतारिया भी काफी सुर्खियों में बनी रही लेकिन आपको बता दें कि जब उन्होंने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में काम किया तब उन्हें कुछ खास रिस्पांस तो देखने को नहीं मिला लेकिन बाद में उन्हें कई सारी फिल्मों में देखा गया. बोल्डनेस के मामले में तारा सुतारिया काफी आगे रहती हैं लेकिन उनका अभिनय कुछ खास दर्शकों को पसंद नहीं आया.
नोरा फतेही
नोरा फतेही भी बॉलीवुड में काफी नाम कमा चुकी है लेकिन आपको बता दें कि उनके आइटम सॉन्ग या फिर उनके लुक्स की वजह से ही उन्हें काफी पहचाना जाता है. हालांकि एक्ट्रेस को किसी भी फिल्म में उनके अभिनय के लिए कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला.
इलियाना डिक्रूज
इलियाना डिक्रूज की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने भी अपनी बोल्डनेस के लिए जाना जाता है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने 'मैं तेरा हीरो' जैसी फिल्मों में काम किया और वहां से काफी सुर्खियां तो बटोरी. लेकिन फिर भी वह अपने अभिनय से लोगों के दिलों में नहीं उतर पाई.
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलिन फर्नांडीस बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं और आपको बता दें कि उनका ग्लैमरस अवतार भी काफी लोगों को पसंद आता है. साथ ही उनकी कई सारी फिल्में हिट भी गई है. लेकिन फिर भी उन्हें उनके अभिनय की वजह से कुछ लोग ट्रोल भी कर देते हैं.


Click it and Unblock the Notifications











