..................... Vaani Kapoor played the role of a gender changer in the film started her acting career by going against her father - Hindi Filmibeat

फ़िल्म के लिए किया जेंडर चेंज, पिता के खिलाफ जाकर की मॉडलिंग, आज बनी बॉलीवुड की डीवा

Vaani Kapoor

वाणी कपूर इन दिनों बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनका जन्म 23 अगस्त 1988 को दिल्ली में हुआ. आज वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई है. उन्होंने कई बड़े-बड़े सितारों के साथ में स्क्रीन शेयर की. जिसमें रणबीर कपूर और आयुष्मान खुराना से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक का नाम शामिल है.

आईटीसी होटल में काम करती थी वाणी कपूर

जानकारी के लिए आपको बता दें की वाणी कपूर ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से टूरिज्म में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद में उन्होंने जयपुर के ओबेरॉय होटल में इंटर्नशिप भी की. इतना ही नहीं वाणी कपूर आईटीसी के होटल में काम करने लग गई थी और उन्हें वहीं से फिल्मों में काम करने का मन होने लगा. दरअसल हुआ कुछ यूं कि एक बार होटल में किसी फिल्म की शूटिंग चल रही थी और इसी को देखकर वाणी कपूर ने माया नगरी में कदम रखने की ठान ली थी.

वाणी कपूर के पिता थे मॉडलिंग के खिलाफ

यहां तक कि आपको बता दें की वाणी कपूर अपने सपनों को पूरा करने के लिए परिवार तक के खिलाफ चली गई थी. दरअसल एक्ट्रेस की मां ने एक्टिंग करने के फैसले में उनके साथ दिया तो वही उनके पिता एक्ट्रेस के खिलाफ हो गए थे. वाणी कपूर का मॉडलिंग करना उनके पिता को बिल्कुल भी पसंद नहीं था. लेकिन इसके बावजूद भी एक्ट्रेस में अपने दिल की सुनी और अपने सपने को साकार किया.

फिल्म में जेंडर चेंजर का निभाया था किरदार

इतना ही नहीं आपको बता दें कि मॉडल के साथ-साथ वाणी कपूर ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और साल 2009 के दौरान 'स्पेशल एट 10' से छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग शुरू की. कुछ वक्त के बाद में उन्हें यशराज की फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' के लिए चुना गया. अपने किरदार के लिए वाणी कपूर ने काफी ज्यादा मेहनत की और इसी के फैंस भी कायल हो गए थे. एक्ट्रेस ने 'चंडीगढ़ करे आशिकी' फिल्म में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया जो की जेंडर चेंज करने के बाद में लड़की बनी.

Read more about: vaani kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X