सड़क पर गुजारने पड़े थे दिन, जेब में थे सिर्फ 20 रुपये, रश्मि देसाई का छलका दर्द, बोलीं- मर जाती तो अच्छा था..

rashami desai

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। रश्मि देसाई भोजपुरी हिंदी समेत अन्य भाषाओं में भी अपना टैलेंट दिखा चुकी हैं, लेकिन रश्मि देसाई को सफलता टीवी शो उतरन से मिली थी। इस शो ने आते ही जमकर टीआरपी बटोरी और रश्मि देसाई का करियर चमक गया। हालांकि इस शो में उनके पति का किरदार नंदीश संधू निभा रहे थे। जो रश्मि देसाई के रियर लाइफ पति भी थे, लेकिन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चला और शादी के पांच साल बाद दोनों अलग हो गए।

पति से अलग होना रश्मि देसाई के लिए जरा भी आसान नहीं था। क्योंकि शादी टूटने के बाद रश्मि देसाई कंगाल गई थीं। उनपर करोड़ों का कर्जा आ चुका था। हालत यह हो गई थी कि उन्हें सड़क पर गाड़ी में रहने पर मजबूर होना पड़ा था।

रश्मि देसाई ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी के इस दर्दनाक दौर के बारे में बात की थी। उन्होंने इस पॉडकास्ट में बताया कि कैसे उनकी मुलाकात हुई कैसे शादी हुई कैसे टूटी और स्थिति खराब होती गई। रश्मि देसाई बताती हैं कि नंदीश से शादी करने के बाद उनकी लाइफ पूरी तरह से बदल गई थी। पहले सब ठीक था, लेकिन कुछ समय बाद नंदीश से अनबन होने लगी। दोनों के बीच कड़वाहट आने लगी थी और रिश्ता खराब हो गया था।

नंदीश से रिश्ता टूटने के बाद वह करोड़ों के कर्ज में आ गईं थीं। रश्मि देसाई बताती हैं कि वह उस समय सवा 3 करोड़ के कर्ज में डूबी हुई थीं। उन्होंने एक घर खरीदा था जिसपर ढाई करोड़ का लोन था, लेकिन फिर सब कुछ मैंने खो दिया।

रश्मि देसाई ने बताया कि जिस शो में वह काम कर रही थीं वह शो भी बंद हो गया था। इनकम को कोई सोर्स नहीं बचा था। वह 20 रुपये में वो खाना खाती थीं जो रिक्शेवाले खाते थे। उनका तलाक हो गया था और घर वालों को उनके फैसले भी गलत लगने लगे थे। रश्मि देसाई आगे कहती हैं कि हालत इतनी खराब थी कि गाड़ी में सड़क पर दिन गुजारना पड़ा था। मैं डिप्रेशन की शिकार हो गई थी। इसके साथ ही मुझे Psoriasis नाम की भी बीमारी हो गई थी।

इस वजह से मेरा वजन बढ़ गया था। मेरे बाल झड़ने लगे थे और उनका लुक खराब होने लगा था। जिस वजह से कई लोगों ने मुझे भला बुरा कहा। इस दिन मुझे लगने लगा था कि ऐसी जिंदगी से तो मैं मर जाती तो अच्छा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X