45 साल पहले रिलीज़ हुई फ़िल्म, 1 करोड़ में बनकर कमाई 7 करोड़, डायरेक्टर के बंगले में हुई थी शूट

Utpal dutt amol palekar hrishikesh mukherjee

हिंदी सिनेमा में वैसे तो कई सारी फिल्में कॉमेडी से भरी हुई है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसे डायरेक्टर के घर पर शूट किया गया था। दरअसल हम बात कर रहे हैं उत्पल दत्त और अमोल पालेकर की साल 1979 में रिलीज हुई गोलमाल फिल्म की। इस फिल्म के डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी थे। इस फिल्म की पूरी शूटिंग डायरेक्टर के घर पर हुई थी।

साल 1979 में रिलीज हुई फिल्म गोलमाल एक क्लासिक और कल्ट कॉमेडी फिल्म है। यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी औरइसको पांच भाषाओं में रीमेक भी किया गया था। रोहित शेट्टी भी इस फिल्म से इंस्पायर होकर इसी नाम से अपनी एक अलग फ्रेंचाइजी बन चुके हैं। फिल्म में उत्पल दत्त ने भवानी नाम का किरदार निभाया था और अमोल पालेकर ने राम प्रसाद का किरदार निभाया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गोलमाल फिल्म को ऋषिकेश मुखर्जी ने अपने बंगले में शूट करवाया था। बात का खुलासा खुद उन्होंने स्क्रीन इंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया की फिल्म के कुछ साइंस के अलावा एक ड्रीम सीक्वेंस को छोड़कर पूरी तरीके से फिल्म को उनके बंगले अनुपमा में शूट किया गया था। जिसकी 40 दिन में शूटिंग खत्म हो गई थी।

ऋषिकेश मुखर्जी ने अपने घर के हाल को भवानी का ऑफिस बना दिया था और ड्राइंग रूम को रामप्रसाद के घर में तब्दील कर डाला था। पार्टी वाले सीन की बात करें तो इसमें उत्पल दत्त और दीना पाठक की मुलाकात हो जाती है। इस सीन को ऋषिकेश मुखर्जी के घर के गार्डन में शूट किया गया। ऋषिकेश मुखर्जी ने यह भी बताया कि भवानी की बेटी के किरदार में वह रेखा को लेना चाहते थे। हालांकि कुछ कारणों के चलते उन्होंने बिंदिया गोस्वामी को साइन किया।

ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल जब रिलीज हुई थी तो पूरी इंडस्ट्री में धमाल मच गया था। उन्होंने बताया था कि डिस्ट्रीब्यूटर्स की खुशी भी सातवें आसमान पर पहुंच गई थी। कोई ऋषिकेश मुखर्जी को गोल्ड माल बुलाने लगा था। इस फिल्म को सिर्फ एक करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 7.5 करोड़ की कमाई कर डाली थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X