10 साल पहले 37 साल बड़े सुपरस्टार के साथ किया डेब्यू, क्रिकेटर के साथ इश्क ने बना दिया स्टार!

उर्वशी रौतेला आज के वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है। उन्होंने अपने 10 साल के करियर में तकरीबन 25 से भी ज्यादा फ़िल्में और म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। लेकिन उनके हाथ एक भी हिट फिल्म नहीं लग पाई। उर्वशी रौतेला ने डेब्यू फिल्म के बाद में हनी सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो लव दोसे में काम किया। इस वीडियो के चलते उन्होंने डेब्यू फिल्म से ज्यादा पापुलैरिटी हासिल की। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म भाग जॉनी में उर्वशी ने किरदार निभाया जो की बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। साल 2015 में उर्वशी रौतेला ने मिस्टर आइरावता और सनम रे जैसी फिल्मों में काम किया।
उर्वशी ने ए ग्रेड फिल्म में भी किया काम
लेकिन उर्वशी की यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। एक बार फिर से एक्ट्रेस ने साल 2016 में ग्रेट ग्रैंड मस्ती जैसी ए ग्रेड फिल्म में काम किया। लेकिन फिर भी एक्ट्रेस को करियर में वह रफ्तार नहीं मिल पाई जो वह चाहती थी। बाद में कई और फिल्मों में उन्होंने काम किया। लेकिन इसके बावजूद वह पापुलैरिटी हासिल नहीं कर पा रही थी। बाद में उन्होंने आइटम गानों के चलते अपने डांस मूव्स के कारण लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल की। बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के बावजूद एक्ट्रेस ने अपना स्टारडम हासिल किया। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां उर्वशी के एक कथित अफेयर ने बटोरी।
इंटरव्यू के दौरान उर्वशी ने कथित अफेयर को लेकर की थी बात
दरअसल 1 साल पहले बॉलीवुड हंगामा के इंटरव्यू के दौरान उर्वशी रौतेला ने शो के होस्ट फरीदुद्दीन शहरयार से बातचीत की। जहां पर एक्ट्रेस ने बताया कि मिस्टर आरपी मुझे दिल्ली मिलने आए। लेकिन मैं होटल में सो गई। वह मेरा 10 घंटे तक इंतजार करते रहे। इसके बाद वह चले गए। श्री आरपी के नाम से टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत को जाना जाता है। इसी इंटरव्यू के बाद ऋषभ पंत और उर्वशी के अफेयर ने जोर पकड़ लिया। बाद में एक्ट्रेस ने इस इंटरव्यू में क्लियर कर दिया कि उन्होंने कहा था कि मै अपने को स्टार राम पोथिनैनी के बारे में बात कर रही थी। लोगों ने इसको गलत समझा। ऐसा इसीलिए क्योंकि उर्वशी रौतेला ने इस बात को क्लियर करने में काफी देर कर दी थी।
ऋषभ पंत के साथ अफेयर को लेकर उर्वशी हुई थी ट्रोल
सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला की अफेयर की खबरें फैल गई थी। ऋषभ के फैंस तो उन्हें भाभी कहकर बुलाने लग गए थे। बाद में एक्ट्रेस को काफी रोल भी किया गया। दरअसल एक्ट्रेस एशिया कप के दौरान मैच देखने पहुंची और वहां पर ऋषभ पंत भी खेल रहे थे। अफेयर की खबरों के बीच उर्वशी को पापुलैरिटी मिल गई। लोगों ने कथित तौर पर एक्ट्रेस को ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड समझा। बाद में दोनों नहीं अपने रिश्ते पर खुलकर बात किया और इससे साफ इनकार किया।
उर्वशी रौतेला का वर्क फ्रंट
जानकारी के लिए आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला ने अपने 10 साल के करियर में एक भी हिट फिल्म नहीं दी है। आज भी उर्वशी का नाम ऋषभ पंत के साथ में सोशल मीडिया पर खूब जोड़ा जाता है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर साफ इनकार किया है। इस समय उर्वशी रौतेला अपने तीन आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में है। खबरों के अनुसार एक्ट्रेस को जल्दी ही जेब्रा फिल्म में देखा जाएगा। इसके अलावा दो फिल्में और उनकी झोली में हैं।


Click it and Unblock the Notifications













