ये है इंडिया की सबसे ज्यादा फीस लेनी वाली एक्ट्रेस, एक मिनट के करती हैं 1 करोड़ रुपये चार्ज

India's Highest Paid Actress: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे सितारे ऐसे हैं जो कि अपनी फिल्मों के लिए काफी ज्यादा चर्चा में बने रहते हैं। कुछ तो बेहतरीन फीस लेने के चलते भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। लीड रोल से लेकर कैमियो किरदार तक के लिए एक तगड़ी फीस दी जाती है। कई सारी हसीनाएं तो ऐसी है जो की एक गाने के लिए मोटी रकम लेती है। आज हम भी एक अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जो कि 1 मिनट की एक्टिंग के लिए एक करोड रुपए चार्ज करती है।
दरअसल आज हम जिस अभिनेत्री के बारे में बात करने वाले हैं वह बॉलीवुड की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला है। बता दे कि वह एक गाने में 3 मिनट की परफॉर्मेंस देने के लिए कथित तौर पर 3 करोड़ की अच्छी खासी मोटी रकम ले लेती है। उन्हें पहले फिल्मों में भी अपने आइटम गानों के लिए काफी पसंद किया गया। बता दें कि बोयापति श्रीनू राम पोथिनैनी की फिल्म में आइटम नंबर के लिए उर्वशी को संपर्क किया गया था। इसके लिए 3 मिनट की परफॉर्मेंस देने के लिए उन्होंने 3 करोड़ की रकम की मांग कर दी थी।
इसी के जरिए यह साफ पता चलता है कि उर्वशी रौतेला 1 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए एक करोड़ लेती हैं। इसी के चलते भारत की वह सबसे ज्यादा भुगतान लेने वाली अभिनेत्री बन गई और एक नया रिकॉर्ड बनाया। ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी अन्य एक्ट्रेस को स्क्रीन पर 1 मिनट के लिए एक करोड रुपए का भुगतान किए जाने की खबर सामने आई है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने मेगा स्टार चिरंजीवी की फिल्म वाल्टेयर विरैया में आइटम नंबर के लिए 2 करोड रुपए लिए थे।


Click it and Unblock the Notifications