बॉलीवुड की ये हसीना बनी सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री, 1 मिनट के लिए चार्ज करती हैं एक करोड़

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीना है जो कि एक फिल्म के लिए करोड़ों की फीस ले लेती हैं. लेकिन आज हम आपको एक 29 साल की मशहूर अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जो कि भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन चुकी हैं. हालांकि आपको बता दें कि अभिनेत्री का फिल्मी करियर कुछ खास हो ज्यादा चल नहीं पाया लेकिन इसके बावजूद भी वह मॉडलिंग को लेकर कई सारे शोज में बताओ जज की भूमिका निभा चुकी है. इतना ही नहीं वह अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा का विषय बनती रही हैं. दरअसल हम बात कर रहे हैं उर्वशी रौतेला की.
एक आइटम नंबर के लिए चार्ज किए 2 करोड़
कुछ खबरों की मानें तो उर्वशी रौतेला सबसे महंगी एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती है. इतना ही नहीं बताया तो यह भी गया था कि 'वाल्टेयर वीरय्या' फिल्म में आइटम नंबर करने के लिए उन्होंने 2 करोड रुपए ले लिए थे. साउथ इंडियन फिल्म में मेगास्टार चिरंजीवी ने लीड किरदार निभाया था. इतना ही नहीं साल 2023 में जनवरी महीने में इस फिल्म को रिलीज किया गया और बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियल सक्सेस भी इस फिल्म में हासिल की. लेकिन अब खबरें हैं कि अभिनेत्री ने अपनी अगली फिल्म को लेकर एक बड़ी अमाउंट में फीस मांगी है.
उर्वशी की आने वाली है नई फ़िल्म
जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक बार फिर से उर्वशी रौतेला को साउथ इंडस्ट्री की फिल्म 'द वॉरियर' में देखा जाएगा. इस फिल्म में वह एक और डांस नंबर देकर हर किसी के दिलों में हलचल मचा देने वाली है. बता दें कि निर्माताओं ने इस फिल्म के फर्स्ट लुक और रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है. इस फिल्म को 20 अक्टूबर 2023 में सिनेमाघरों में देखा जाएगा.
एक्ट्रेस ने 3 मिनट के आइटम नंबर के लिए मांगे 3 करोड़
कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला ने 3 मिनट के आइटम नंबर के लिए इस फिल्म में तीन करोड़ की मांग कर दी है. जिसका मतलब यह है कि वह सिर्फ 1 मिनट के लिए एक करोड़ रुपए का भुगतान ले रही है. अगर उन्हें सिर्फ 1 मिनट के लिए 1 करोड़ का भुगतान किया जाता है तो वह भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन जाएंगी क्योंकि कोई भी एक्ट्रेस इतना बड़ा अमाउंट नहीं लेती है.
उर्वशी रौतेला का वर्कफ्रंट
लेकिन अगर हम उर्वशी रौतेला के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 2013 में 'सिंह साहब द ग्रेट' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की और 2014 में उन्हें मिस्टर ऐरावत के साथ में कन्नड़ फिल्म उद्योग में भी देखा गया. एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और उन्होंने मिस यूनिवर्स का भी खिताब अपने नाम किया है. इतना ही नहीं साल 2023 में उर्वशी रौतेला सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारत की शोस्टॉपर बन चुकी है.


Click it and Unblock the Notifications