16 साल की उम्र में शादी तो 17 साल में हुए दो जुड़वा बच्चे, 18 साल में हुआ तलाक, फिर तोड़ा प्रेरणा का घर..

टीवी इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो की निगेटिव किरदार निभा कर काफी ज्यादा फेमस हो गई। आज हम आपको एक ऐसी ही हसीन के बारे में बताने वाले हैं और आपको बता दें कि उन्होंने शो में निगेटिव किरदार निभाकर लीड किरदार को भी पीछे छोड़ दिया। दरअसल हम बात कर रहे हैं टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया की। जिनकी प्रोफेशनल लाइफ सफल रही तो वहीं निजी जिंदगी में उथल-पुथल मची रही।
निजी जीवन में रही परेशानियां
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में उर्वशी ढोलकिया ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताया और अपने बुरे दौर को भी याद किया। लेकिन अगर हम उनके करियर की बात करते हैं तो उन्होंने टीवी की दुनिया में एक अच्छा खासा मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपने नेगेटिव किरदार के चलते घर-घर में एक खास पहचान बनाई और उनका यह शो भी काफी ज्यादा हिट गया था।
नेगेटिव किरदार निभाकर हुई फेमस
उर्वशी ढोलकिया ने शो कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका का किरदार निभाया था। इसी के अलावा प्रेरणा का किरदार श्वेता तिवारी ने निभाया था। लेकिन इसके बावजूद भी निगेटिव किरदार में उर्वशी ढोलकिया ने अपनी एंट्री से सारी लाइमलाइट लूट ली थी। इस शो से उन्हें एक बड़ी सफलता हासिल हुई थी और उन्होंने इसमें लीड एक्टर को भी टक्कर दे दी थी। लेकिन उनका निजी जीवन काफी दुख भरा रहा।
16 साल की उम्र में रचाई शादी
दरअसल उर्वशी ढोलकिया ने सिर्फ 16 साल की उम्र में शादी रचा ली और उस समय दुनियादारी को वह समझती तक नहीं थी। ज्यादा समय तक उनकी शादी टिक नहीं पाई। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उर्वशी ने अपने इस दौर को याद किया और बताया कि कैसे लोगों ने उनका फायदा उठाने की कोशिश की। उर्वशी ढोलकिया ने देख भाई देख और कभी सौतन कभी सहेली जैसे मशहूर सीरियल्स में काम किया है।
17 साल की उम्र में हुए दो जुड़वा बच्चे
16 साल की उम्र में शादी कर उन्होंने 17 साल की उम्र में दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। वह बच्चे जिन्होंने कभी भी अपने पिता के बारे में ना तो पूछा और ना ही कभी उन्हें देखा। दरअसल उर्वशी ढोलकिया केपहले पति ने कभी भी बच्चों का हाल-चाल नहीं पूछा। हाल ही में सिद्धार्थ खनन के एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के कई सारे राज खोल कर रख दिए।
मां ने दी थी हिदायत
इंटरव्यू के दौरान उर्वशी ढोलकिया ने बताया कि वह उस समय प्यार में थी। उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। उस वक्त उनका कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था कि जिंदगी उनको कहां लेकर जा रही है। उनकी मां ने भी उनसे यही कहा कि कुछ भी कर लो लेकिन शादी तुम्हारी पहली प्रायोरिटी होनी चाहिए। जिसके चलते उन्होंने 16 साल की उम्र में शादी की और वह उस समय मेच्योर भी नहीं थी।
18 साल की उम्र में ही हुआ तलाक
उर्वशी ढोलकिया शादी के बाद एक सिंड्रेला की तरह अपनी जिंदगी को जीना चाहती थी। लेकिन 16 साल की उम्र में शादी के बाद 17 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद 18 साल की उम्र में तलाक ले लिया और उनके बच्चों के पिता किसी तरह की कोई भी जिम्मेदारियां नहीं ले रहे थे। एक्ट्रेस ने बताया कि इस वक्त सिर्फ उनके माता-पिता ही उनके काम आए। उर्वशी ढोलकिया ने बताया कि मैं काम पर फोकस किया लेकिन उस समय भी लोगों ने मेरा फायदा उठाने की कोशिश की। जिंदगी के थप्पड़ खाने के बाद में उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी।


Click it and Unblock the Notifications














