90 के दशक में टॉप एक्ट्रेस थीं ये हसीना, एक गलती पड़ी करियर पर भारी, 9 साल छोटे शख्स संग रचाई शादी

Urmila Matondkar

Urmila Matondkar: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं होती है जो कि बेहद कम वक्त में इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना लेती है। लेकिन एक गलती उनके करियर पर भारी पड़ जाती है। आज हम आपको 90 के दशक की एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया और उनकी एक गलती ने उनके पूरे करियर को तबाह कर दिया।

दरअसल हम बात कर रहे हैं उर्मिला मातोंडकर की। बता दें कि उन्होंने वैसे तो काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन इस समय वह फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं और कई बार उनको रियलिटी शोज में देखा जाता है।उर्मिला मातोंडकर 90 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और उन्होंने काफी हिट फिल्मों में भी काम किया है।

बहुत कम लोग जानते हैं कि उर्मिला ने सिर्फ 3 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी और बेहद कड़ी मेहनत के बाद में उन्होंने इंडस्ट्री में अपना एक खास मुकाम हासिल किया था। लेकिन फिर उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ जिसने उनका पूरा जीवन ही बदल कर रख दिया। बता दे कि एक्ट्रेस को उनकी जिंदगी और करियर में एक बड़ा झटका मिला।

उर्मिला मातोंडकर ने साल 1977 में बीआर चोपड़ा की फिल्म 'कर्म' से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन बतौर एक्ट्रेस उनको साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'नरसिम्हा' से पहचान मिली। बाद में लोकप्रियता उनको राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'रंगीला' से मिली। उर्मिला ने तकरीबन 13 फिल्मों में रामगोपाल वर्मा के साथ काम किया।

उर्मिला और राम गोपाल वर्मा की नजदीकी में बढ़ने लग गई थी। लेकिन उनके प्यार का सफर इतना आसान नहीं था क्योंकि इंडस्ट्री में राम गोपाल वर्मा की ज्यादा किसी से बनती नहीं थी। इसी के चलते उर्मिला ने भी काफी सारे बड़े डायरेक्टर की फिल्मों को ठुकरा दिया था। इसका असर उनके करियर पर देखने को मिला।

उर्मिला को काफी कम फिल्मों के ऑफर आने लगे और जब रामगोपाल वर्मा की पत्नी को उनके और उर्मिला के रिश्तों के बारे में पता चला तो काफी विवाद भी हुआ। खबरों के अनुसार एक बार तो उर्मिला पर उन्होंने हाथ भी उठा दिया था। इसके बाद लगातार उर्मिला के करियर में मुश्किलें आती रही और धीरे-धीरे वह फिल्मों से गायब हो गई। बाद में उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा।

उर्मिला मातोंडकर ने साल 2019 में इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से हाथ मिला लिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में मुंबई नॉर्थ से चुनाव लड़ा। लेकिन उनको हार मिली। उन्होंने नाराज होकर पार्टी छोड़ दी। 2020 में शिवसेना पार्टी को ज्वाइन किया। बता दे कि उन्होंने 2016 में बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर के साथ शादी की। जो उनसे उम्र में 9 साल छोटे हैं। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। हालांकि एक्ट्रेस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

More from Filmibeat

Read more about: urmila matondkar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X