एक गलत फैसला और बिखर गया रंगीला गर्ल का सबकुछ, कभी बोल्ड सीन देने में भी हिचकिचाई और फिर..

बॉलीवुड में 90 के दशक में मासूम चेहरे से दर्शकों का दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस आज फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। आज हम जिस एक्ट्रेस के बारे में आपको बताने वाले हैं वह प्यार के लिए धर्म की दीवार तक को पार कर गई। बता दे कि उन्होंने खुद से 9 साल छोटे बिजनेसमैन के साथ में शादी रचाई और सेटल हो गई। उन्होंने सिर्फ 3 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी।
कई भाषाओं की फिल्मों में किया काम
दरअसल अगर आप अभी तक नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर की। वह अपने दौर की सबसे सफल एक्ट्रेस हुआ करती थी। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म दी। उर्मिला ने तेलुगू और मलयालम के अलावा तमिल और मराठी फिल्मों में भी काम किया।
90 के दशक की बनी सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस
बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें रंगीला गर्ल के नाम से जाना जाता था। लेकिन धीरे-धीरे उर्मिला मातोंडकर ने एक्टिंग की दुनिया में दूरी बनाना शुरू किया राजनीति की तरफ रुख किया। 90 के दशक में उर्मिला ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया। जब भी वह सिल्वर स्क्रीन पर नजर आती तो उनके डांस और एक्टिंग के चलते हर कोई उनका दीवाना हो जाता।
डायरेक्टर पर दिल हार गई थी उर्मिला
उर्मिला मातोंडकर ने फिल्म नरसिम्हा में बतौर लीड एक्ट्रेस के रूप में काम किया और अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद में एक्ट्रेस को राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला से पहचान मिली। इसी दौरान रामगोपाल वर्मा एक्ट्रेस पर अपना दिल हार गए थे। बाद में ज्यादातर फिल्मों में वह एक्ट्रेस को ही कास्ट करने लगे। उर्मिला मातोंडकर ने अपने करियर में कई सारे डायरेक्टर्स के साथ में भी काम किया।
एक गलती पड़ी करियर पर भारी
लेकिन जब रामगोपाल वर्मा के वह प्यार में डूब गई तो उन्होंने कई सारे डायरेक्टर्स की फिल्मों को ठुकरा दिया। इसी के चलते कई दूसरे डायरेक्टर्स ने उनको अपनी फिल्मों में काम देना बंद कर दिया। उर्मिला की करियर की यह सबसे बड़ी गलती रही और इसी के चलते उनका पूरा करियर बर्बाद हो गया। देखते ही देखते एक ऐसा समय आ गया जब बैक टू बैक हिट फिल्में देने के बावजूद भी उनका काम नहीं मिल रहा था।
9 साल छोटे बिजनेसमैन के साथ रचाई शादी
बाद में उर्मिला मातोंडकर ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव में मुंबई नॉर्थ से चुनाव लड़ा। लेकिन वहां से उनको जीत हासिल नहीं हुई। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा का विषय वह तब बनी जब साल 2016 में उन्होंने अपने से 9 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर के साथ में शादी रचा ली।


Click it and Unblock the Notifications