उर्मिला मातोंडकर पर इस डायरेक्टर का आ गया था दिल, प्यार कबूल नहीं किया तो बिगाड़ दिया था करियर!
एक समय था जब उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड पर राज किया करती थीं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू किया और फिर कई फिल्मों से उन्होंने लोगों को दीवाना बना दिया। यही वजह थीं कि हर डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता था। आमिर खान हो या शाहरुख खान वह तमाम बड़े सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी हैं। आइए उर्मिला मातोंडकर के जन्मदिन पर बताते हैं उनके करियर और लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्से।
साल 1983 में आई फिल्म मासूम से उर्मिला मातोंडकर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस की। इसके बाद वह लीड एक्ट्रेस के तौर पर करीब दस साल बाद नजर आईं। ये फिल्म थी साल 1992 में आई चमत्कार। इस मूवी में उर्मिला मातोंडकर थी लीड एक्ट्रेस, पहली ही फिल्म से उन्होंने तमाम लोगों को आकर्षित किया।
इसके बाद उर्मिला मातोंडकर को फिल्म रंगीला से खूब शोहरत हासिल हुई। ये फिल्म थी निर्देशक रामगोपाल वर्मा की। जिन्होंने आमिर खान के अपोसिट उर्मिला मातोंडकर को कास्ट किया। फिल्म बनी भी उनके करियर के लिए मील का पत्थर भी साबित हुई। उर्मिला मातोंडकर के साथ काम कर निर्देशक का दिल भी अदाकारा पर आ गया।

वो निर्देशक जिसे हो गया उर्मिला मातोंडकर से प्यार
बताया जाता है कि रंगीला में उर्मिला मातोंडकर के साथ काम करने के बाद रामगोपाल वर्मा पहली ही नजर में उन्हें दिल दे बैठे थे। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें भी आम हो गई थी।

उर्मिला मातोंडकर के करियर को टॉप पर पहुंचाया
कहा जाता है कि रामगोपाल वर्मा ही थे जिन्होंने उर्मिला मातोंडकर को टॉप एक्ट्रेस बनाया। साल 1995 में रंगीला के लिए उर्मिला मातोंडकर को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। उर्मिला मातोंडकर और रामगोपाल वर्मा ने साथ में करीब 13 फिल्मों में साथ में काम किया था।

किसने बर्बाद किया उर्मिला मातोंडकर का करियर
कहा जाता है कि जिसने उर्मिला मातोंडकर का करियर संवारा उसी ने एक्ट्रेस का करियर खराब करके भी रख दिया था। कहा जाता है कि उस दौरान उर्मिला मातोंडकर सिर्फ रामगोपाल वर्मा की ही फिल्में किया करती थीं। लेकिन बाद में राम गोपाल वर्मा की कुछ निर्देशकों के साथ अच्छी तालमेल नहीं हुआ करती थीं और उनकी वजह से उर्मिला मातोंडकर को भी वह कास्ट नहीं करना चाहते थे।

दस साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल से की शादी
उर्मिला मातोंडकर ने 42 साल की उम्र में कश्मीरी बिजनेसमैन मोहसिन के साथ शादी की। दोनों की ये गुपचुप शादी साल 2016 में हुई। उर्मिला मातोंडकर के पति मोहसिन भी बिजनेस से पहले मॉडल रह चुके हैं।

ऐसे शुरू हुई उर्मिला मातोंडकर की लवस्टोरी
उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन की पहली मुलाकात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के जरिए हुई थी। दोनों एक शादी में मिले और इसके बाद दोनों की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। इस तरह दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर दोनों ने शादी का फैसला लिया।

राजनीति में भी अजमा चुकीं हाथ
उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी और पिछले लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था लेकिन वह चुनावों में जीत दर्ज न कर सकी। इसके बाद उर्मिला ने पार्टी छोड़ दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











