9 साल छोटे बिजनेसमैन से रचाई शादी, 3 साल की उम्र में बनी बॉलीवुड हीरोइन, एक फैसला पड़ा करियर पर भारी

जब-जब 90 के दशक की अदाकारा उनकी बात आती है तो हमेशा तस्वीर में नजर आ रही है एक्ट्रेस का नाम जरूर शामिल होता है। इन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी के अलावा खूबसूरती को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी। चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में 3 साल की उम्र से ही इस बच्ची ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया। इन्होंने इंडस्ट्री में काफी हिट फिल्में दी। लेकिन एक्ट्रेस के एक फैसले ने पूरे करियर को बर्बाद करके रख दिया। इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने एक्टिंग के अलावा पॉलिटिक्स में भी अपना हाथ आजमाया।
चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में किया बॉलीवुड डेब्यू
तस्वीर में नजर आ रही मासूम सी बच्ची बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही है। लेकिन अभी तक इस बड़ी-बड़ी आंखों और प्यारी सी स्माइल वाली बच्ची को आप नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर है। एक्ट्रेस की यह तस्वीर साल 1977 के समय की है। उर्मिला ने 3 साल की उम्र में बीआर चोपड़ा की फिल्म कर्म के लिए काम किया। चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में उर्मिला ने फिल्म कलयुग से लेकर मासूम तक में काम किया और उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।
एक गलती पड़ी करियर पर भारी
उर्मिला मातोंडकर ने बतौर लीड एक्ट्रेस के रूप में फिल्म नरसिम्हा से इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि उनको असल पहचान रामगोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला से मिली। इस फिल्म के दौरान रामगोपाल वर्मा एक्ट्रेस पर अपना दिल हार बैठे थे। इसके बाद वह अपनी हर एक फिल्म में उर्मिला को कास्ट करने लग गए थे। यहां तक की उर्मिला ने भी कई सारे डायरेक्टर्स के साथ में काम करने से इनकार कर दिया। बताया तो यह भी जाता है कि इसी कारण उर्मिला को दूसरे डायरेक्टर अपनी फिल्मों में लेने से मना कर देते थे और बाद में उनका करियर इसी वजह से बर्बाद हो गया।
राजनीति में आजमाया हाथ
उर्मिला मातोंडकर ने फिल्म इंडस्ट्री में सालों तक काम किया और साल 2019 में उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस के सदस्यता हासिल कर ली। इतना ही नहीं उन्होंने साल 2019 में लोकसभा चुनाव में मुंबई नॉर्थ से चुनाव भी लड़ा और वह वहां से हार गई थी। उर्मिला अपनी शादी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही। दरअसल 2016 में उन्होंने अपने से 9 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर के साथ में शादी रचाई।


Click it and Unblock the Notifications
