उर्मिला मातोंडकर अचानक हुईं थीं फिल्मों से गायब, 10 साल बाद वापसी, देखें बोल्ड तस्वीरें
बॉलीवुड की रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। पूरे 10 साल उर्मिला बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। वे इरफान खान की फिल्म ब्लैकमेल में आइटम डांस करती नजर आएंगी। आइटम डांस से बॉलीवुड में वापसी कर रहीं उर्मिला आखिरी बार संजय दत्त की फिल्म ईएमआई में दिखाई दी थीं। वहीं वे कई बार बीच-बीच में फिल्मों में कैमियो करती जरूर दिखाई दे चुकी हैं लेकिन उन्होंने स्क्रीन पर ज्यादा टाइम नहीं दिया था। वहीं 10 साल बाद फिल्मों में लौट रहीं उर्मिला के आइटम डांस की पहली झलक भी रिलीज कर दी गई है।
[सलमान की 'रेस 3'.. नया पोस्टर रिलीज, डेजी शाह का दमदार First LOOK]
उर्मिला के इस धमाकेदार कमबैक का खुलासा खुद निर्देशक अभिनय देव ने किया। 'ब्लैकमेल' के एक गाने की लॉन्चिंग के दौरान उन्होंने बताया कि, फिल्म में उर्मिला एक स्पेशल नंबर कर रही हैं। अपने दौर की सुपरस्टार एक्ट्रेस रही रंगीला गर्ल ने 10 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली थी। वहीं शादी के बाद उर्मिला ने फिल्मों से दूरी बना ली थी।

उर्मिला ने 42 की उम्र में शादी की थी और वो भी काफी सीक्रेटली। शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। उर्मिला शादी से पहले एक डायरेक्टर से अपने अफेयर को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही थीं। आगे तस्वीरों में देखें रंगीला गर्ल का बोल्ड अंदाज और जानें उनके बारे में कुछ बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











