जन्मदिन पर देखिए 48 साल की रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर की 10 कातिलाना फोटो, नजर नहीं हटेगी
उर्मिला मातोंडकर आज अपना 48 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस साल बर्थडे उर्मिला मातोंडकर के लिए बेहद खास है इसकी वजह ये है कि उनके पति मोहसिन अख्तर मीर ने एक खास सरप्राइज रखा। जिसकी फोटो उर्मिला मातोंडकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

इस तस्वीर के साथ उर्मिला ने कैप्शन में लिखा है कि केक काटने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसके साथ एक और तस्वीर में उन्होंने लिखा है कि खुद को मिल रहे आशीर्वाद को हमेशा गिनती रहूंगी।इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं।

1990 के बाद रंगीला गर्ल का जादू
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि 40 साल की उम्र पार करने के बाद भी उर्मिला मातोंडकर खूबसूरती के लिहाज से किसी से कम नहीं है। हिंदी सिनेमा की रंगीला गर्ल ने साल 1990 के बाद अपना जादू सिनेमा पर बिखेर कर दिया।

बाल भूमिका से उर्मिला ने अपना करियर शुरू किया
एक तरफ जहां उर्मिला मातोंडकर अपने ग्लैमर के कारण छाई रहीं वहीं दूसरी तरफ बतौर एक्ट्रेस भी उनकी गिनती टॉप की एक्ट्रेस में की गई। पिंजर में उनका यादगार अभिनय आज तक याद किया जाता है। साल 1983 में बाल भूमिका से उर्मिला ने अपना करियर शुरू किया।

मलयालम फिल्म चाणक्यन में भी काम किया
मासूम फिल्म में वह नजर आयीं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि उर्मिला मातोंडकर ने मलयालम फिल्म चाणक्यन में भी काम किया है। इसके बाद हिंदी सिनेमा में पहचान के लिए अपने पहले मौका का इंतजार उर्मिला मातोंडकर को अधिक नहीं करना पड़ा।

1995 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला
बॅालीवुड की उर्मिला मातोंडकर की पहली फिल्म नरसिम्हा रही। जो कि साल 1991 में रिलीज हुई।1995 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला ने उर्मिला मातोंडकर को बोल्ड ब्यूटी बना दिया। राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला को हिट फिल्म दी लेकिन दोनों के बीच कुछ साल विवाद की खबर सामने आने लगी।

उर्मिला की फिल्मोग्राफी
इसके बाद उर्मिला और राम गोपाल वर्मा का संबंध खत्म हुआ और दोनों ने साथ में काम नहीं किया। फिर भी उर्मिला की फिल्मोग्राफी में सत्या, जुदाई, खूबसूरत, जंगल, मस्त, कौन, भूत और प्यार तूने क्या किया जैसी कई हिट और यादगार फिल्में हैं।

2018 में उर्मिला ने ब्लैकमेल फिल्म में आइटम नंबर
इन सभी फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग की खूबी दिखाने का मौका उर्मिला मातोंडकर को मिलता रहा। लेकिन फिर साल 2018 में उर्मिला ने ब्लैकमेल फिल्म में आइटम नंबर किया और खुद को सिनेमा से दूर कर लिया।

उर्मिला ने मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली।
2016 में उर्मिला ने मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली। सीक्रेट तरीके से उर्मिला ने शादी की। मोहसिन और उनके बीच 10 साल उम्र का फासला है जिसके कारण विवाद भी हुआ।

उर्मिला और चुनाव के साथ
उर्मिला तब फिर से चर्चा में आईं जब उन्होंने नॉर्थ मुंबई से कांग्रेस पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ा। हारने के बाद उर्मिला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हाल ही में उर्मिला ने शिवसेना पार्टी का साथ देने का फैसला किया।

हैप्पी बर्थडे उर्मिला मातोंडकर
जन्मदिन की बधाई ब्यूटी क्वीन उर्मिला मातोंडकर।


Click it and Unblock the Notifications











