उर्फी जावेद को मुस्लिम लड़कों के साथ होती है ये परेशानी, बोलीं- नहीं बनाऊंगी अपना शौहर

आज के समय में उर्फी जावेद को कोई ना जानता हो ऐसा हो ही नहीं सकता. बच्चा-बच्चा उर्फी जावेद के नाम से वाकिफ है. ऊर्फी जावेद अपने यूनिक फैशन सेंस को लेकर चर्चाओं का विषय बनी रहती है. इसके अलावा अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती है. ऊर्फी जावेद भले ही मुस्लिम समुदाय से तालुकात रखती हो लेकिन उन्होंने अभी से तय कर लिया है कि वह कभी किसी मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करेगी. हालांकि उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है.
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऊर्फी जावेद ने इस बात का खुलासा किया है कि जब भी वह बोल्ड लुक में नजर आती है ,तो उनका समाज उसे अस्वीकार कर देता है. बॉलीवुड में उनका कोई गॉडफादर नहीं है और सबसे बड़ी बात यह है कि वह मुस्लिम है. इंटरव्यू में उर्फी ने बताया कि वह एक मुस्लिम लड़की है, जब भी लोग सोशल मीडिया पर उसे गंदे कमेंट करते हैं तो उसमें ज्यादातर लोग मुस्लिम होते हैं, उन लोगों को लगता है कि मैं इस्लाम की छवि खराब कर रही हूं. वे लोग मुझसे नफरत करते हैं क्योंकि मुस्लिम पुरुष चाहते हैं कि उनकी महिलाओं को एक निश्चित तरीके से व्यवहार करना चाहिए.
ऊर्फी जावेद ने आगे कहा कि वह समुदाय की सभी महिलाओं को कंट्रोल करना चाहते हैं और यही वजह है कि मैं इस्लाम को नहीं मानती हूं. मुझे ट्रोल करने की सबसे बड़ी वजह यह है कि मैं उस तरह का व्यवहार नहीं करती, जैसा कि वे लोग धर्म के हिसाब से मुझसे उम्मीद करते हैं.ऊर्फी जावेद से पूछा गया कि क्या वह कभी अपने समुदाय से बाहर के किसी व्यक्ति से शादी करेगी ,तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं कभी मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करूंगी.मैं इस्लाम में विश्वास नहीं करती हूं, मैं किसी भी धर्म को फॉलो नहीं करती हूं, इसलिए मुझे परवाह नहीं है कि मैं किस से प्यार करती हूं ,हम जिससे चाहे उससे शादी करेंगे.
उर्फी जावेद का मानना है कि धर्म को मानने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए. सभी को अपने हिसाब से धर्म चुनने और उसे फॉलो करने का अधिकार है.उन्होंने कहा कि मेरी मां बहुत धार्मिक महिला है लेकिन उन्होंने कभी भी हम पर धर्म को नहीं थोपा. मेरे भाई-बहन इस्लाम को फॉलो करते हैं, लेकिन मैं नहीं करती हूं. उन्होंने धर्म को मानने के लिए मुझे कभी फोन नहीं किया और ऐसा ही होना चाहिए. आप अपनी पत्नी और बच्चों पर धर्म को थोप नहीं सकते ,यह तो दिल से आना चाहिए ,अगर ऐसा नहीं है तो ना आप खुश रहेंगे और ना ही अल्लाह.


Click it and Unblock the Notifications