Urfi Javed के नहीं बढ़ रहे सोशल मीडिया फॉलोअर्स, हुईं परेशान, बोलीं- अब तो कपड़े भी उतार...

Urfi Javed On Her Social Media Followers: उर्फी जावेद सोशल मीडिया की सेंसेशन मानी जाती है और आपको बता दें कि उनका ड्रेसिंग सेंस भी लोगों को काफी पसंद आता है। लेकिन कई बार अपने कपड़ों की वजह से उनको ट्रोल भी हो जाना पड़ता है। आए दिन वह किसी न किसी अतरंगी आउटफिट को पहने हुए कोई ना कोई वीडियो शेयर कर देती है। लेकिन इस बार उनका एक बेहद ही दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि उर्फी इस वायरल हो रहे हैं वीडियो में बॉलीवुड की डायरेक्टर फराह खान के साथ में गपशप करते हुए नजर आ रही है। इस दौरान फराह खान कुकिंग व्लॉग बनाती हुई नजर आई और वह उर्फी से कहती है कि खुद के प्रमोशन पर ध्यान दो। इस दौरान उर्फी ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि "नंगी हो गई और अब कितना खुद को प्रमोट करूं।"
इस बात को सुनते ही फराह खान भी जोर से हंसने लग जाती है और कहती है कि इंस्टाग्राम का एल्गोरिथम काफी स्लो है। इस बातचीत से फराह खान और उर्फी के बीच की दोस्ती साफ नजर आती है। लेकिन इसके साथ-साथ यह भी नजर आता है कि किस तरीके से उर्फी सोशल मीडिया के दबाव और प्रमोशन की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाने में मशक्कत कर रही है।
उर्फी का यह जवाब भी उनके एक मजेदार व्यक्तित्व को भी दिखता है और वही फराह खान की प्रतिक्रिया भी यह साबित कर देती है कि वह इस बात को हल्के में ले रही है। इस समय फराह खान कुकिंग व्लॉग्स के जरिए न सिर्फ बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज बल्कि नई टैलेंट्स और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को भी इनवाइट कर रही है। जहां पर वह अपनी कुकिंग स्किल्स के साथ-साथ लोगों का मनोरंजन करती हुई भी नजर आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications