उर्फी जावेद हुईं थी कास्टिंग काउच का शिकार, नहीं कर पाई मना और डायरेक्टर संग किया ये काम

Urfi Javed

उर्फी जावेद हमेशा से ही अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन से वह काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गई थी.इस शो में सिर्फ वह एक हफ्ते ही टिक पाई और जब वह बाहर आई तो रातों-रात स्टार बन चुकी थी. जिसके बाद में वह अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में बनी रही. लेकिन अब उन्होंने कास्टिंग काउच के बारे में काफी कुछ कह दिया है. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि किस तरह से एक डायरेक्टर ने ऑडिशन लेने के नाम पर उनसे यह कहा कि वह ऐसे व्यवहार करके दिखाएं कि वह उनकी गर्लफ्रेंड है. उसे समय उर्फी जावेद ने उनका मन नहीं किया.

उर्फी जावेद ने कास्टिंग काउच का बताया सच

उर्फी जावेद ने आगे बताया कि इंडस्ट्री ऐसे लोगों से पूरी तरीके से भरी हुई है जो कि एक मौका देखते ही फायदा उठाना चाहते हैं. बॉलीवुड बबल के पॉडकास्ट लेट्स टॉक पर बात करते हुए उर्फी ने यह भी कहा कि "हम जिस इंडस्ट्री में मौजूद हैं वह शिकारियों से भरा हुआ है. हमें ना कहने की जरूरत होती है वरना यह लोग पूरा फायदा उठा लेते हैं. कुछ लोगों ने ऐसा करने की कोशिश की. इस स्थिति से मैं कई बार गुजर चुकी हूं जहां पर मुझे ना कहना चाहिए था, लेकिन मैं कह नहीं पाई."

डायरेक्टर ने जब प्रेमिका बनाकर गले लगाने को कहा

उर्फी जावेद आगे यह भी कहा कि मुझे बहुत अच्छे से याद है जब मैं नई-नई मुंबई में आई थी. तब मुझे एक डायरेक्टर ने अपने घर पर ऑडिशन के लिए बुलाया. बिना कैमरे के उसने मुझसे कहा कि ऐसा एक्ट करके दिखाओ जैसे कि तुम मेरी प्रेमिका हो और मेरे करीब आओ और मुझे गले लगा लो. मैंने कह दिया कि यह किस तरह का ऑडिशन है. लेकिन फिर भी मैंने ना नहीं कहा और उसकी बजाए झिझकते हुए उसको गले लगा लिया और कहा कि सर मैं जा रही हूं.

बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आई उर्फी जावेद

उर्फी जावेद को बिग बॉस ओटीटी 2 में भी देखा जा चुका है. बता दें कि उर्फी ने एलविश की खूब तारीफ की और साथ ही साथ उन्होंने पूजा भट्ट को भी खूब सपोर्ट किया. सोशल मीडिया पर भी पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने पूजा भट्ट को सपोर्ट किया और उन्हें स्ट्रांग लेडी भी कहा.

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X