अक्षय कुमार, सलमान की ब्लॉकबस्टर नहीं.. इन 'खास' फिल्मों का भी है इंतजार!
2017 में आने वाली महिला केंद्रित फिल्में, जिसका हमें बेसब्री से इंतजार है। यहां जानें आने वाली फिल्मों की लिस्ट।
साल 2017 कई मायनों में खास होने वाली है। इस साल सलमान, शाहरूख, अक्षय की लगातार एक के बाद एक फिल्में तो आने ही वाली हैं, लेकिन साथ ही कुछ खास फिल्में भी हैं जिसका हमें बेसब्री से इंतजार है।
[2017 की सबसे बड़ी फिल्म.. इस दिन आएगा ट्रेलर.. CONFIRM]
कुछ सालों से बॉलीवुड में महिला केंद्रीत फिल्मों में काफी इज़ाफा देखा गया है। क्वीन हो, दंगल हो या नीरजा, नील बट्टे सन्नाटा हो या जय गंगाजल.. दर्शकों ने इन फिल्मों को काफी पसंद किया है। कहीं ना कहीं, ये फिल्में बॉलीवुड का ट्रेंड बदल रही हैं।

बहरहाल, 2017 में भी महिला केंद्रित फिल्मों की शानदार कलेक्शन है। निर्देशक अविनाश दास की 'अनारकली ऑफ आरा', तापसी पन्नू की बेबी प्रीक्वल.. नाम शबाना, विद्या बालन की बेगम जान.. आदि। दर्शकों के दिल में खास जगह बनाने को आतुर ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसी साबित होंगी, इसका अंदाज तो फिलहाल नहीं लगाया जा सकता। लेकिन कोई शक नहीं कि ये 2017 की यादगार फिल्में होंगी।
यहां जानें 2017 में आने वाली महिला केंद्रित फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications