सितंबर 2022 में मिलेगा एंटरटेमेंट का मेगा डोज, देखें OTT पर रिलीज होने वाली फिल्म-वेब सीरीज की लिस्ट

मनोरंजन और बेहतरीन कंटेट के लिए ओटीटी अब दर्शकों की पहली पसंद बन गया है। लोग जहां फिल्मों को देखने के लिए सिनेमाघर कम पहुंच रहे हैं वहीं, ओटीटी पर दर्शक खूब समय बिता रहे हैं। उन्हें अपनी पसंद के अनुसार हमेशा कुछ ना कुछ नया देखने को मिलते रहता है।ओटीटी पर कंटेट का बोलबाला है। यहां तक कि बड़े से बड़े स्टार्स भी अब ओटीटी का रूख कर रहे हैं।

Netflix

बड़ी फिल्में भी रिलीज होने के कुछ सप्ताह बाद ओटीटी पर रिलीज की जा रही हैं। जाहिर है ऐसे में दर्शकों का जुड़ाव ओटीटी से होना लाजिमी है। दर्शकों की नजर ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज पर रहती है।सितंबर महीने में भी ओटीटी के दर्शकों को मनोरंजन का मेगा डोज मिलने वाला है। इस महीने में ओटीटी पर कई बहुप्रतीक्षित फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। आप भी डालें एक नजर-

कटपुतली' 2

कटपुतली' 2

अक्षय कुमार और रकुल प्रीत स्टारर 'कटपुतली' 2 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। ये फिल्म 'रतसासन' नाम की तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है।

फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स: सीजन 2

फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स: सीजन 2

नेटफ्लिक्स पर 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स: सीजन 2' भी रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार था। इस सीरीज में महीप कपूर, भावना पांडे, सीमा सजदेह और नीलम कोठारी मुख्य भूमिका में हैं।

जोगी

जोगी

दिलजीत दोसांझ स्टारर 'जोगी' का शानदार ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया है। 1984 के दंगों पर आधारित इस फिल्म में तब के हालात और स्थिति देखने को मिलेगी। यह फिल्म 16 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर

द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर

'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर' अमेजन प्राइम वीडियो पर 2 सितंबर को रिलीज होने वाला है। ये सीरीज अब तक की सबसे महंगी सीरीज बताई जा रही है।

जामताड़ा 2

जामताड़ा 2

जामताड़ा का पहला सीजन भी लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं, दूसरा सीजन भी इस महीने 23 सितंबर रिलीज के लिए तैयार है। इसका निर्देशन सौमेंद्र पाधी ने किया है और कहानी त्रिशांत श्रीवास्तव ने लिखा है। झारखंड का एक छोटा सा शहर जामताड़ा असल में शातिर लोगों और गिरोहों की वजह से चर्चा में आया। कैसे वहां के कुछ लड़के-लड़कियों ने फिशिंग के धंधे से हजारों लोगों को करोड़ों का चूना लगाया।

दहन

दहन

दहन के ट्रेलर से ये साफ जाहिर है कि यह वेब सीरीज रहस्य और रोमांच से भरपुर होगी। इस सीरीज में टिस्‍का चोपड़ा और सौरभ शुक्ला मुख्य किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ राजेश तैलंग, मुकेश तिवारी, अंकुर नैयर, रोहन जोशी और लहर खान जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X