अगस्त 2021 में ओटीटी और थियेटर में आने वाली फिल्में और वेब सीरिज- बेल बॉटम, भुज समेत 9 अन्य शो
अगस्त 2021 में एक ओर जहां नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो, डिज़्नी प्लस हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पूरे जोर शोर के साथ नए शोज की रिलीज की तैयारी में हैं। वहीं, इस महीने अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'बेल बॉटम' के साथ थियेटर्स में दस्तक देने वाले हैं। कोई शक नहीं कि एंटरटेनमेंट के लिहाज से यह महीना काफी शानदार होने वाला है।
मनोज बाजपेयी स्टारर 'डायल 100' के साथ महीने की शुरुआत होगी। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह', हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फॉस्ट एंड फ्यूरियस 9' समेत हर जॉनर की फिल्म दर्शकों के सामने आने वाली है। वहीं, अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बेल बॉटम' सीधे सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यह सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म होगी। जाहिर है फैंस के बीच इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। बहरहाल, आज हम आपको बताएंगे आने वाली कुछ जबरदस्त वेब सीरीज़ और फिल्मों के बारे में जो अगस्त में रिलीज होने वाली हैं, जिन्हें आप वॉचलिस्ट में जोड़ सकते हैं-


Click it and Unblock the Notifications