शाहरूख, अक्षय, आमिर.. सब FINAL.. सलमान खान आएं तो धमाका पक्का!
2018 में आने वाली बड़ी फिल्मों की लिस्ट देंखे यहां। अब तक शाहरूख खान, अक्षय कुमार और आमिर खान अपनी डेट पक्की कर चुके हैं।
खबर आ चुकी है कि रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 अब दिवाली 2017 पर नहीं, बल्कि 25 जनवरी 2018 में रिलीज होगी। बता दें, इससे पहले अक्षय कुमार दो और फिल्में भी 2018 में पहुंच चुकी है.. एक पैडमैन, दूसरी क्रैक।
[''WOW.. कोई इस एक्टर को नेशनल अवार्ड दे दो.. जबरदस्त..'']
बहरहाल, 2018 की फिल्मों लिस्ट देखी जाए तो यह साल काफी धमाकेदार होने वाला है। जहां अक्षय अपनी 2, 3 फिल्मों के साथ तैयार हैं, वहीं शाहरूख खान ने भी आनंद एल राय की फिल्म के साथ क्रिसमस बुक कर रखा है।

जबकि दिवाली इस बार आमिर खान के नाम है। इस दिन आमिर खान, अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान रिलीज होगी। बहरहाल, इन सबसे बीच सिर्फ सलमान खान की बच गए हैं, जिन्होंने किसी फिल्म की डेट फिक्ल नहीं की है। हालांकि यह तो सभी को पता है कि ईद मतलब सलमान खान..


Click it and Unblock the Notifications