#Hitlist: जॉली Vs टाईगर...सलमान से लेकर अक्षय का 2017 फॉर्मूला
2017 में फिल्मों की बहुत ही दिलचस्प लाइन लगी है लेकिन इन सबके बीच 10 ऐसे सीक्वल हैं जो लोगों को काफी बेसब्र कर देंगे। क्योंकि ये 10 सीक्वल बिल्कुल ही अलग और नए हैं।
बॉलीवुड में सीक्वल और रीमेक एक सुपरहिट फॉर्मूला बन चुका है और इस साल अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक इस फॉर्मूले को अपनाने वाले हैं।
हालांकि काफी समय से सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कोई छाप नहीं छोड़ी है लेकिन 2017 में सीक्वल फिल्मों की बहुत ही दिलचस्प लिस्ट दर्शकों के सामने हैं।

हालांकि सीक्वल फिल्मों के लिहाज़ से 2016 अच्छा नहीं था। नवंबर में तो 4 सीक्वल एक साथ रिलीज़ हुए। रॉक ऑन 2 और कहानी 2 ने तो बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। वहीं #BoxOffice2016 का फाइनल फैसला कुछ दिलचस्प नहीं था। जानिए कौन टिका और कौन बिका
वहीं आधे से ज़्यादा दर्शकों को पता भी नहीं होगा कि तुम बिन 2 और फोर्स 2 रिलीज़ भी हो गई। लेकिन 2017 फिल्मों के लिहाज़ से काफी अलग साल होगा। एक तरफ जहां सलमान खान दो धमाके करेंगे तो शाहरूख भी दो धमाके करेंगे।
[22 दिसंबर 2017: सलमान 'टाईगर' खान Vs रणबीर 'दत्त' कपूर]
वहीं अजय देवगन भी किसी से पीछे नहीं रह सकते इसलिए वो भी दो धमाके करेंंगे। आमिर खान भी स्पेशल रोल में दिखेंगे तो अक्षय कुमार हर साल की तरह चार धमाके करेंगे, वो भी चार अलग फ्लेवर के साथ।
जानिए 2017 में कौन से 10 सीक्वल पर रहेगी लोगों की नज़र और बॉक्स ऑफिस की उम्मीदें -


Click it and Unblock the Notifications