ALERT: सुल्तान, रईस, शिवाए ही नहीं.. इन SUPER फिल्मों का भी है इंतजार!
[फीचर] साल 2016 में अब एयरलिफ्ट और नीरजा जैसी फिल्में दर्शकों का दिल जीत कर ले जा चुकी है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इनका दबदबा बना रहा है। लेकिन यह साल अभी और भी धमाकेदार होने वाला है। सलमान खान, शाहरूख खान, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स एक के बाद एक बिग बजट फिल्में लेकर आ रहे हैं।
लेकिन यदि आप सुल्तान, फैन, रईस, ऐ दिल है मुश्किल जैसी कमर्शियल फिल्मों से कुछ अलग के इंतजार में हैं। तो बता दें, साल 2016 आपको निराश नहीं करेगा। इस साल उम्दा कहानियों और उम्दा कैरेक्टर्स के साथ कई ऑफबीट फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
BOX OFFICE: सिर्फ 3 दिन.. और 'नीरजा' ने बनाया एक खास रिकॉर्ड!
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'अलीगढ़' 26 फरवरी को हमारे सामने होगी। पूरी दुनिया में तारीफ लूट चुकी इस फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। उम्मीद है कि एक बड़े वर्ग को यह फिल्म पसंद आएगी।
बहरहाल, अलीगढ़ के बाद इस साल एक के बाद एक कई अलग तरह की फिल्में आने वाली हैं, जो आपको कुछ न कुछ सिखाती जाएंगीं।
यहां देखें 2016 में आने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications














