एक महीना और 500 करोड़ का Box Office धमाका- कलंक से लेकर एवेंजर्स का तहलका
साल 2019 अब तक बॉलीवुड के लिए काफी शानदार रहा है। तीन महीने में पांच फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, अब अप्रैल का महीना भी काफी धमाकेदार साबित हो सकता है। इस महीने एक से बढ़कर एक फिल्म दर्शकों के सामने आने वाली है। कलंक जैसी मल्टीस्टारर से लेकर हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स बॉक्स ऑफिस पर तहलका कर जाएगी।
गौरतलब है कि एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 222 करोड़ की कमाई की थी। लिहाजा, एवेंजर्स एंडगेम का क्रेज देखकर माना जा रहा है कि यह फिल्म भारत में 300 करोड़ तक पहुंच सकती है। यह एवेंजर्स सीरिज की अंतिम फिल्म होगी।

वहीं, कलंक से भी ट्रेड पंडितों को काफी उम्मीद है। फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ी है और बजट भी 80 करोड़ के लगभग है। लिहाजा, कलंक 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर सकती है। अप्रैल महीने में बॉक्स ऑफिस कुल 500 करोड़ का आंकड़ा पार हो सकता है।
यहां जानें अप्रैल में रिलीज होने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications