2018 में जोरदार टक्कर.. अक्षय कुमार, सलमान खान और....
यहां जानें साल 2018 में रिलीज होने वाली एक्शन फिल्में। इस लिस्ट में टाईगर श्राफ, अक्षय कुमार की फिल्में भी शामिल हैं।
हाल ही में टाईगर श्राफ की फिल्म 'रैंबो' का पोस्टर रिलीज किया गया.. जहां साफ था फिल्म 2018 में रिलीज होने वाली है। बता दें, टाईगर की फिल्म 'बागी 2' भी 2018 में आने को तैयार है। यानि की अगले साल आपके लिए दो धमाकेदार एक्शन फिल्में तो शामिल ही हैं।
2015 की सबसे चर्चित और सुपरहिट फिल्म.. सीक्वल है FINAL
लेकिन टाईगर की फिल्मों के अलावा भी 2018 में कई स्टार्स एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। 2.0 में अक्षय कुमार हों या सन्स ऑफ सरदार में अजय देवगन। सभी एक्टर फैंस को अपने एक्शन से इंप्रेस करने वाले हैं।

हालांकि अब तक सलमान खान की किसी फिल्म की डेट फाइनल नहीं है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि सलमान की 'किक 2' अगले साल रिलीज हो सकती है। अब किक के सीक्वल में एक्शन का डबल डोज़ तो मिलेगा ही। वहीं, धूम 4 भी लाइन में है।


Click it and Unblock the Notifications