शाहरूख-काजोल जैसा रोमांस नहीं..पहले लगे ये कपल्स बेहद अजीब फिर मचाया तहलका!
दर्शकों को हमेशा पॉपुलर कपल्स को देखना अच्छा लगता है। अगर शाहरूख खान और काजोल एक फिल्म में आ जाएं तो मतलब साफ है कि फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहेगा कि कब फिल्म रिलीज होगी। आज के समय में अगर रणबीर और दीपिका की फिल्म आ जाए तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
[छोटा सा Change और इन एक्ट्रेसेस ने ढाया कहर..देखिए तस्वीरें..]
लेकिन कई बार इन पॉपुलर कपल से हटकर कुछ नए और असमान्य कपल भी साथ में अच्छे लग जाते हैं। हां ये जरूर है कि पहले ये साथ में थोड़े अजीब लगे लेकिन बाद में बस छा गए।
इस शुक्रवार को नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म फ्रीकी अली रिलीज होने वाली है। नवाजुद्दीन के साथ दिखाई देंगी एमी जैक्सन। जाहिर सी बात है ये कॉम्बिनेशन थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन ट्रेलर से इतना पक्का है कि दोनों साथ में अच्छे लगेंगे।

इरफान खान और दीपिका पादुकोण भी साथ में पीकू में दिखे। किसी ने नहीं सोचा था कि दोनों साथ में इतने शानदार लग जाएंगे लेकिन दोनों लगे और क्या बेहतरीन लगे।
आलिया भट्ट कहां छोटी सी महज 22 साल की और साथ में उनके रणदीप हुड्डा। हालांकि दोनों का कुछ खास रोमांटिक एंगल फिल्म में नहीं था लेकिन दोनों साथ में बहुत ही अच्छे लगे।
आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर भी दम लगा के हइसा में साथ में बहुत अच्छे लगे। फिल्म भी लोगों को काफी पसंद आई थी।
गोविंदा और कैटरीना कैफ पार्टनर में साथ में दिखे। गोविंदा और कैटरीना कैफ भी काफी अलग लगे साथ में लेकिन बहुत ही क्यूट लगे।
अमिताभ बच्चन और तब्बू की साथ में फिल्म आई थी चीनी कम। फिल्म को काफी ज्यादा तारीफें मिली थी और लोगों ने अमिताभ बच्चन और तब्बू को साथ में पसंद भी किया था।
रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा वेक अप सिड में साथ में दिखे और रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा साथ में काफी अच्छे लगे। फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी।
आने वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय साथ में रोमांस करते नजर आएंगे। हालांकि दोनों टीजर में साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications






