ना खान, ना कपूर.. कोई काम ना आया.. बॉलीवुड में टिकना है तो एक्टिंग सीखें!
बॉलीवुड में यह कहावत काफी चर्चित है कि.. यदि आपके नाम के पीछे खान या कपूर हो.. तो आपके लिए बॉलीवुड के रास्ते बहुत आसान हो जाते हैं। लेकिन यहां हम एक ऐसी लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप भी मान जाएंगे कि बॉलीवुड में टिकने के लिए सिर्फ एक चीज की जरूरत होती है.. वह है एक्टिंग टैलेंट..
यदि आप इस टैलेंट में कमजोर हैं तो बड़े से बड़ा नाम भी आपको नहीं बचा सकता। यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा हों या सुपरहिट एक्ट्रेस काजोल की बहन तनिशा मुखर्जी। इस तरह कई नाम हैं जो बॉलीवुड में आए तो थे ढ़ोल- नगाड़ों के साथ.. लेकिन उतनी ही चुपचाप इनका करियर खत्म भी हो गया।
HOT Pics: कभी क्यूट अदाओं के लिए थीं मशहूर.. अब बन चुकी हैं SEXY लेडी

एक ओर जहां, सलमान खान, संजय दत्त, करिश्मा- करीना कपूर, आलिया भट्ट, वरूण धवन जैसे स्टार हैं, जिन्होंने अपनी बॉलीवुड परिवार को एक और नई पहचान दी। वहीं कई चेहरों को सिर्फ उनके परिवार की वजह से बॉलीवुड एंट्री मिली।
लेकिन स्टारडम हासिल करना और उस सफलता को बरकरार रखने में काफी अंतर होता है। ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट जैसे सितारे उसे बरकरार रखने की कोशिश में लगे रहते हैं। जबकि कई सितारे वन फिल्म वंडर रह गए।


Click it and Unblock the Notifications