Unseen Pictures- विराट कोहली की ये तस्वीरें देख नाराज ना हो जाएं अनुष्का!
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का प्यार आजकल हर तरफ नज़र आ रहा है। पहले तो सिर्फ ये मीडिया द्वारा बनाई गयी खबरों की सुर्खियों तक ही सीमित था लेकिन अब ये प्यार सोशल मीडिया पर भी नज़र आने लगा है। विराट कोहली ने ट्विटर पर अपने ट्वीट के जरिये अनुष्का को अपना प्यार कह दिया और इन गॉसिप पर फुल स्टॉप लगा दिया।
विराट ने ट्वीट किया कि मैंने एनएच10 देखी और मैं हैरान रह गया। कितनी बेहतरीन फिल्म है खासतौर पर मेरे प्यार अनुष्का शर्मा की परफॉर्मेंस तो बेहतरीन है। बहुत गर्व है मुझे। इसके जवाब में अनुष्का शर्मा ने भी लिखा धन्यवाद, मैं बहुत खुश हूं। अनुष्का शर्मा के इस एक सेंटेंस को देखकर लोगों को तो काफी सुकून मिला कि थैंक्स ही सही लेकिन अनुष्का ने विराट के प्यार का जवाब मुस्कुराकर दिया तो जाहिर है कि उन्होने इस प्यार को एक्सेप्ट किया।
खैर ये तो हो गयीं प्यार भरी बातें लेकिन यहां पर कुछ ऐसी तस्वीरें है भले ही पास्ट की जिन्हें देखकर अनुष्का शर्मा का प्यार थोड़ा नाराजगी में जरुर बदलने वाला है। तो जरा आप भी नजर डालिये इन तस्वीरों पर।


Click it and Unblock the Notifications











