Must Click: अबराम-सुहाना और आर्यन के साथ शाहरूख की अनदेखी तस्वीरें
आज एक बार फिर से सुपरस्टार शाहरूख खान अपने छोटे बेटे अबराम को लेकर चर्चा में हैं। जैसा कि हमने आपको पहले बताया था कि बकरीद के मौके पर किंग खान ने ट्विटर पर अपने बेटे अबराम की फोटो ट्विट करके लोगों को ईद की बधाई दी है।
शाहरुख (48) ने सोमवार देर रात ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें अबराम खिलौनों से खेलते और शाहरुख उन्हें चूमते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि अबराम का जन्म पिछले साल सेरोगेसी के माध्यम से हुआ था।
Pics: ईद पर शाहरूख ने फैंस को दिया 'अबराम' का सरप्राइज
शाहरुख ने ट्विटर पर तस्वीर के साथ लिखा, "आप सबको ईद-उल-अजहा मुबारक। आप सबको जीवन में खुशियां मिले। नन्हे बच्चे की ओर से भी मुबारकबाद।"
शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी तीन बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के माता-पिता हैं। शाहरूख का बड़ा बेटा आर्यन जो कि इन दिनों लंदन में पढाई कर रहा है उसकी उम्र 17 साल की है। ऐसे में अबराम के जन्म ने सबको एक बार चौंका दिया था।
शाहरूख खान के बेटे आर्यन के वल्गर एमएमएस ने मचाई खलबली!
अपने बच्चों से बेहद प्यार करने वाले किंग खान अक्सर अपने हर इंटरव्यू में कहते दिखायी पड़ते हैं कि उनकी दुनिया उनका परिवार है और वो इनके बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। मेरे, सुहाना और अबराम में एक चीज कॉमन है और वो यह कि हम सबके डिंपल बनते हैं। मैं खुदा का शुक्र मनाता हूं कि मेरे बच्चों में कोई भी गंदी आदत नहीं है। वो सब अच्छे बच्चे हैं। सुहाना और आर्यन तो बड़े हो गये हैं लेकिन नन्हा अबराम को देखकर लगता है कि वक्त और बेटा दोनों ही बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं।
आईये आपको दिखाते हैं लविंग पापा शाहरूख और उनके लवली किड्स की कुछ अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications