#UnseenPics- ये जवानी है दिवानी की शूटिंग और दीपिका का ये अंदाज!
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक ये जवानी है दिवानी तो आपने जरूर देखी होगी । शायद ही कोई ऐसा हो जिसे ये फिल्म नहीं अच्छी लगी होगी और अपने दोस्तों और कॉलेज के दिनों की याद नहीं आई होगी।
फिल्म में ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर साथ में दिखे थे और दोनों साथ में बहुत ही अच्छे भी लगे थे। उनकी जोड़ी को हर किसी ने पसंद किया था।
[सलमान खान की सुलतान..जानिए फिल्म की सबसे दिलचस्प बातें!]
इस फिल्म की एक और खास बात थी और वो खास बात ये थी की दीपिका पादुकोण इस फिल्म में काफी खूबसूरत दिखीं थीं। फिल्म के बाद हर कोई दीपिका पादुकोण का फैन हो गया था और फिल्म की पूरी युनिट ने शूटिंग के दौरान काफी मस्ती और धमाल मचाया था।
हम आज दीपिका पादुकोण की ये जवानी है दिवानी के सेट से कुछ ऐसी तस्वीरें लाए हैं जो आपने नहीं देखी होंगी। आप भी देखिए आगे की स्लाइड पर दीपिका की ये तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











