शाहिद कपूर-मीरा राजपूत की वेडिंग एल्बम, ग्रैंड रिसेप्शन में पहुंचे थे ये स्टार्स-RARE PICS
बॉलीवुड के सबसे चार्म एक्टर की बात हो तो सभी की जुबान पर एक ही नाम होगा...शाहिद कपूर। साल 2015 में शाहिद की शादी की खबरों के साथ ही करोड़ों लड़कियों का दिल टूटा था। एक्टर ने बॉलीवुड और मायानगरी से दूर जाकर दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत संग 7 जुलाई 2015 में शादी रचाई। एकदम सीधे सादे तरीके से इस जोड़ी की शादी हुई। आज बॉलीवुड का मशहूर जोड़ा अपनी शादी की सालगिरह मना रहा है। आइए आपको दिखाते हैं शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी की अनदेखी तस्वीरें और दोनों की लव स्टोरी से जुड़ी ऐसी बातें जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे।

गुरुद्वारा में पंजाबी रीति रिवाज से शाहिद-मीरा ने परिवार व कुछ रिश्तेदारों के बीच शादी की। इसके बाद शाहिद ने ग्रैंड रिसेप्सशन पार्टी मुंबई में रखी। जहां बॉलीवुड व फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारों ने शिरकत की। आइए दिखाते हैं शाहिद और मीरा राजपूत की शादी से लेकर शादी की पार्टी तक की अनदेखी तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











