PICS..सलमान खान की जान बसती है इसमें..एकदम आलीशान!
देखें सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की तस्वीरें। परिवार के साथ ऐसे रहते हैं सुपरस्टार।
अगर आप सलमान खान के फैन हैं तो आपको पता ही होगा कि उन्होंने अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपनी ज़िंदगी के 40 साल गुज़ारे हैं। वो इस घर में तब से रह रहे हैं जब वो छोटे हुआ करते थे। इस घर से उनकी काफी यादें जुड़ी हुई हैं। ईद हो या सलमान का जन्मदिन..उनके फैंस उनके अपार्टमेंट के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए वहां इकट्ठा होते हैं।
यूं तो सलमान काफी प्रॉपर्टी के मालिक हैं। उनका पनवेल का फार्महाउस भी काफी बेहतरीन है। लेकिन उनका गैलेक्सी अपार्टमेंट से अलग ही जुड़ाव है। वो इसके दूसरे फ्लोर पर रहते हैं वहीं उनके पिता सलीम खान फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं।

कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि सलमान गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़ सकते हैं लेकिन उनके पिता सलीम खान ने इस खबर का खंडन किया था।
उन्होंने खबर को बकवास करार देते हुए कहा था कि जब पत्रकारों को कोई खबर नहीं मिलती तो वो ऐसी खबरें छापने लगते हैं, जोकि गलत है। बहरहाल, हम यहां आपको उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। आइए डालते हैं एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications