अनजान शख्स ने एक्ट्रेस को सेक्स टॉय और अंडरगारमेंट किए गिफ्ट, 2 महीने तक करता रहा...

फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर देखने को मिलता है कि सितारों के पीछे उनके फैंस हाथ धोकर पड़ जाते हैं। कई बार तो उनकी दीवानगी हद से ज्यादा बढ़ जाती है। वह अपने पसंदीदा सितारों को तोहफे भेजते हैं और अजीबोगरीब बातों से उनको दंग कर देते हैं। लेकिन हाल ही में ऐसा ही एक 28 साल की अभिनेत्री के साथ में हो रहा है। मुंबई पुलिस एक ऐसे ही शख्स की तलाश में है और यह पिछले दो महीने से एक्ट्रेस को सेक्स टॉय और अंडरगारमेंट गिफ्ट कर रहा है।
एक्ट्रेस को 2 महीने में आठ बार मिला गिफ्ट
जानकारी के लिए आपको बता दें की एक्ट्रेस ने पुलिस को यह बताया कि आरोपी शख्स तकरीबन 2 महीने में आठ बार उनको गिफ्ट दे चुका है और इसमें सेक्स टॉय और अंडरगारमेंट भी मौजूद है। एक से दो बार एक्ट्रेस ने इसको नजरअंदाज कर दिया था लेकिन लगातार ऐसी हरकत से वह काफी ज्यादा परेशान हो गई थी। जिसके चलते उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और एक्ट्रेस ने अंबोली पुलिस में इसकी शिकायत की है। पुलिस अब इस शख्स को ढूंढ रही है।
अज्ञात आरोपी के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
इस मामले पर अंबोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने तो यह भी कहा है कि हमने एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 509 (शब्द और इशारा या फिर एक महिला के शील का अपमान करने का इरादा) के तहत याचिका दर्ज की है। लेकिन जब से यह मामला दर्ज किया गया है तब से एक्ट्रेस को अभी तक कोई भी ऐसा गिफ्ट नहीं मिला है।
पुलिस को जांच में मिले मोबाइल नंबर
इस मामले की जांच पर उन्होंने तो यह भी कहा कि उन्हें कुछ मोबाइल नंबर भी मिले। जिस की शॉपिंग पोर्टल्स को ऑर्डर किया गया था। लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक नंबर के स्थान का पता नहीं चला और फिलहाल पुलिस अज्ञात शख्स को ढूंढ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











