पाकिस्तान की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं श्रीदेवी की ये 'बेटी'..फीस जानकर दंग रह जाएंगे !
मॉम फिल्म फेम सजल अली की कुछ बातें आपको ज़रूर जाननी चाहिए।
श्रीदेवी की अगली फिल्म मॉम इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में श्रीदेवी की बेटी का किरदार पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली निभा रही हैं। बात की जाए फिल्म की तो ये फिल्म मां बेटी के रिश्ते पर आधारित है। हालांकि इस फिल्म में श्रीदेवी सजल की सौतेली मां होगी लेकिन कहानी काफी दिलचस्प लग रही है।

खैर, आज हम यहां फिल्म की नहीं बल्कि सिर्फ सजल की बात करेंगे। बता दें कि सजल पाकिस्तान की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। उनकी फीस जानकर हैरान आप हैरान रह जाएंगे। खबरों की मानें तो सजल हर एपिसोड का 2.5 लाख रुपए लेती हैं।
यूं तो फिल्म में सजल श्रीदेवी की 18 साल की बेटी का किरदार निभा रही हैं लेकिन असल में वो 23 साल की हैं। आज हम आपको सजल के बारे में कुछ बातें बताएंगे जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। डालिए एक नज़र...


Click it and Unblock the Notifications