10 साल का करियर लेकिन सुपरस्टार हो या आम इंसान..सभी करते हैं इन्हें सलाम!
बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा स्मिता पाटिल का आज जन्मदिन है। स्मिता पाटिल के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ बातें।
बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बहुत ही कम ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें लोग उनकी काम की वजह से याद रखते हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस थीं स्मिता पाटिल।स्मिता पाटिल का करियर भले 10 साल का रहा लेकिन Parallel Cinema में उनकी जगह आज भी कोई नहीं ले सका इसलिए उन्हे सुपरस्टार से लेकर आम इंसान तक सलाम करते हैं।
[एक फिल्म सिखा गई इतनी बातें एक साथ..वो भी दोस्ती, प्यार और शादी पर!]
स्मिता पाटिल का आज 61वां जन्मदिन है। स्मिता पाटिल जब बॉलीवुड में आईं तो अपनी धारदार एक्टिंग के कारण लोगों ने उन्हें मीना कुमारी का रिप्लेसमेंट तक माना। माना गया कि मीना कुमारी के जाने के बाद बॉलीवुड में जो जगह रह गई थी उसे भरने में कहीं ना कहीं स्मिता पाटिल कामयाब रहीं।

स्मिता पाटिल बॉलीवुड में कदम 1974 में रखीं और महज 10 साल के करियर में उन्होंने शोहरत की बुलंदियों को छुआ और काफी पॉपुलैरिटी पाई। स्मिता पाटिल की जिंदगी और करियर से जुड़ी कई बातें आज हम लेकर आए हैं। जानिए आप भी।
स्मिता पाटिल ने अपने करियर की शुरूआती दिनों में दूरदर्शन में एंकरिंग किया करती थीं। इसी दौरान श्याम बेनेगल की नजर उनपर पड़ी और उन्हें फिल्म ऑफर किया।
स्मिता पाटिल को एक्टिंग के अलावा फोटोग्राफी का बेहद शौक था और वो एक बेहतरीन फोटोग्राफर थीं भी।
स्मिता पाटिल को भूमिका और चक्र फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड दिया गया और 1985 में सरकार ने उन्हें पद्म श्री से भी नवाजा।
स्मिता पाटिल ने फिल्मों में तो कई परंपरागत तरीके के रोल निभाए हैं लेकिन निजी जिंदगी में उन्हें बिंदास रहना बहुत पसंद था। यहां तक कि वो दूरदर्शन में जींस पहन कर जाती थीं और जब उन्हें न्यूज पढ़ना होता था तो वो जींस के ऊपर से ही साड़ी लपेट लेती थीं।
उन्हें बच्चों से बेहद लगाव था इसलिए वो जब प्रेग्नेंट थी तो बेहद खुश थीं और जल्द से जल्द मां बनना चाहती थीं लेकिन प्रेग्नेंसी कॉम्पलिकेशन के कारण वो डिलिवरी के दौरान ही कोमा में चली गईं और कुछ घंटो बाद उनकी मौत हो गई।
राज बब्बर के साथ उनकी नजदीकियां कुछ ज्यादा भी बढ़ गई थीं तब मीडिया ने भी उनकी आलोचना करना शुरू कर दिया था। दरअसल उस समय राज की शादी नादिरा से हो चुकी थी और वो स्मिता के साथ एक्स्ट्रा मैरेटियल था।ऐसे में लोगों को नादिरा से सहानुभूति हो गई थी और स्मिता को काफी भला-बुरा कहा जा रहा था। राज बब्बर के दो बेटे हैं। उनकी पहली पत्नी नादिरा से आर्य बब्बर और स्मिता से प्रतीक बब्बर।
एक इंटरव्यू में स्मिता पाटिल की बहन ने कहा था कि स्मिता पाटिल को इस बात खेद था कि उन्होंने रिश्ता एक शादी शुदा इंसान के साथ जोड़ा था जो अपनी पत्नी को भी तालाक देने के लिए तैयार नहीं थे।


Click it and Unblock the Notifications



















