एक सुपरस्टार..ऐसा स्टारडम किसी ने नहीं देखा..हमेशा रहे EVERGREEN

By Shweta

बॉलीवुड में कई सुपरस्टार हुए लेकिन कुछ सुपरस्टार ऐसे भी हुए जिनकी जगह कोई ले ही नहीं सका।1950-60s राज कपूर, देव आनंद, दिलीप कुमार ,राजेश खन्ना उन्ही स्टार्स में से एक हैं जिनके जैसा स्टारडम शायद ही किसी स्टार ने देखा वो भी खासकर उस जमाने में जब टीवी और मीडिया ना के बराबर हुआ करती थी।

[अक्षय कुमार का भी जवाब नहीं..बेटी का बर्थडे और पापा की मस्ती..PICS]

देव आनंद उन स्टार्स में से हैं जो अपने लुक्स के लिए और एक्टिंग के लिए खूब पॉपुलर हुए।देव आनंद के बारे में कहा जाता है कि वो इतने स्मार्ट थे कि लोग उन्हें देखने के बाद बेहोश तक हो जाते थे। उन्हें काले रंग का सूट पहनने से मना तक कर दिया गया था क्योंकि लड़कियां छतों पर से कूद जाती थी।

Dev Anand

दिलीप कुमार को उस जमाने में अगर ट्रेजेडी किंग कहा जाता था तो राज कपूर का अपना अगल स्टाइल था लेकिन रोमांस और शानदार पर्सनैलिटी के मामले में सब देव आनंद से पीछे ही रह गए। आपको शायद पता नहीं हो लेकिन दिलीप कुमार, देव आनंद और राज कपूर काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे।

देव आनंद का असली नाम धर्म देवदत्त पिशोरीमल आंनद था।वो रहने वाले पंजाब के थे और पढ़ाई उन्होंने लाहौर से पूरी की ।

यूं तो बहुत एक्टर हुए लेकिन देव आंनद की एक्टिंग का अंदाज ने उन्हें हमेशा सितारों की भीड़ से अलग रखा।उनका अलग अंदाज से डायलोग बोलना लोगों को आज भी बहुत अच्छा लगता था।

देव आनंद को सबसे पहले सुरैया से प्यार हुआ था।कहा जाता है कि उस जमाने में उन्होंने 3000 की हीरे की अंगूठी देकर उन्हें शादी के लिए मनाया था लेकिन सुरैया की नानी को ये रिश्ता मंजूर नहीं था और दोनों की शादी नहीं हो पाई।

उन्होंने बाद मे कल्पना कार्तिक से शादी की जो खुद भी एक्ट्रेस थीं। देव आनंद और कल्पना कार्तिक अंत तक साथ रहे।

शम्मी कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्में जंगली और तीसरी मंजिल और अमिताभ बच्चन की जंजीर पहले देव आनंद को ही ऑफर की गई थीं। लेकिन देव आनंद ने इन फिल्मों करने से इंकार कर दिए और इंडस्ट्री को अमिताभ बच्चन मिला।

देव आनंद को किसी एक चीज का सबसे ज्यादा शौक था तो वो था जैकेट के क्लेकशन का। उनके पास 10, 20 नहीं बल्कि पूरी 800 जैकेट का कलेक्शन था। उनके पंसदीदा रंग यलो, ब्राउन और ब्लैक थे। देव आंनद सप्ताह में एक बार लाल रंग भी जरूर पहनते थे।

देव आनंद की वजह से बॉलीवुड को कई अच्छे कलाकार भी मिले जिनमें टीना मुनीम, जैकी श्रॉफ़, ऋचा शर्मा और तब्बू जैसे सितारों और संगीतकार राजेश रोशन ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत देव आनंद की बनाई फिल्मों से ही की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X