कभी अंडरवर्ल्ड के इश्क में इस हसीना ने खाई थी जेल की हवा, अब सोशल मीडिया पर शेयर की ऐसी-ऐसी तस्वीरें

Monica Bedi Photos: बॅालीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह यह है कि 48 साल की उम्र में अपनी फिटनेस और ग्लैमर से मोनिका बेदी ने फिर से छाई हुई हैं। मोनिका बेदी के करियर से अधिक उनका निजी जीवन खबरों में छाया रहा है। इसकी वजह अंडरवर्ल्ड दुनिया से उनका नाता होना रहा है। 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस मोनिका बेदी डॅान अबू सलेम की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।
अंडरवर्ल्ड अबू सलेम के साथ रिलेशन के कारण मोनिका बेदी को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। हालांकि इसके बाद मोनिका ने खुद को संभालते हुए मूव ऑन किया और अब काफी शानदार तरीके से अपनी लाइफ इंजॉय कर रही हैं।
दुबई में हुई मुलाकात
पंजाब में जन्मीं मोनिका बेदी ने 1995 में तेलुगू फिल्म ताज महल से अपना डेब्यू किया था। मोनिका और अबू सलेम की मुलाकात दुबई में साल 1998 में हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती और फिर रिश्ता इतना गहरा हो गया कि दोनों एक दूसरे से बात किए बिना भी नहीं रह पाते थे।
मोनिका बेदी की ऐसे हुई मुलाकात
धीरे-धीरे मोनिका को अबू सलेम की सच्चाई का पता चला। कई दफा मोनिका बेदी और अबू सलेम की मुलाकात दुबई में हुई।
इस वजह से मोनिका को जेल
एक दफा फर्जी पासपोर्ट के कारण मोनिका बेदी को पुर्तगाल से गिरफ्तार किया गया। मोनिका को 4 साल की जेल हुई। साल 2008 में मोनिका बिग बॅास 2 में नजर आयीं।
मोनिका ने दिखाया अपना जलवा
झलक दिखला जा के सीजन 3 में भी मोनिका ने अपना जलवा दिखाया।मोनिका ने इसी दौरान टीवी शो बंधन और सरस्वती चंद्र में भी काम किया।
मोनिका बेदी की फिटनेस
फिलहाल मोनिका अपनी इन ग्लैमरस तस्वीरों से इंटरनेट पर फिर से देखी जा रही हैं। फिटनेस का मोनिका काफी ध्यान रखती हैं


Click it and Unblock the Notifications











