OUCH- अजय देवगन की खास फिल्में..धमाकेदार.. लेकिन हो गई FAIL
अजय देवगन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की लेकिन उनकी कुछ अच्छी होने के बाद भी अंडररेटेड रह गईं। डालिए एक नजर।
अजय देवगन ऐसे कलाकार हैं जो कुछ भी कर लें बस फैन्स पसंद करते हैं।उनकी अगली फिल्म शिवाय बस रिलीज होने ही वाली है कुछ दिनों में और मजेदार बात ये है कि शिवाय उनके फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं क्योंकि फिल्म में टिपिकल अजय देवगन को देखने मिलेगा।
[#BiggBossPics- सलमान खान हैं 'बादशाह'..हम क्या ये तस्वीरें देख आप भी बोलेंगे..]
शिवाय से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि उसके ट्रेलर के आने के बाद से ये और भी साफ हो गया है कि अजय देवगन की इस फिल्म में वो सबकुछ है जो अजय देवगन की फिल्मों में लोग देखना पसंद करते हैं। लेकिन अजय देवगन की कई और भी ऐसी फिल्में आई जो काफी अच्छी थीं और सराही भी गई लेकिन ये फिल्म अंडररेटेड रह गईं।इन फिल्मों में अजय देवगन का परफॉर्मेंस भी कमाल का था।

टैंगो चार्ली में अजय देवगन सैनिक भूमिका में थे और उनके साथ थे बॉबी देओल। ये फिल्म किसी युद्ध को लेकर नहीं थी बल्कि जब युद्ध नहीं होती है तब सैनिको की जिंदगी और काम पर थी लेकिन फिल्म कुछ खास नहीं चलीद जबकि फिल्म की कहानी से लेकिन अजय देवगन की एक्टिंग सबकुछ दमदार थी।
तक्षक गैंगस्टर ड्रामा पर फिल्म थी। अगर आपके पास थोड़ा भी पेशेंस है तो ये फिल्म अच्छी लगेगी । अजय देवगन की ये फिल्म बहुत ही अच्छी थी लेकिन फिर भी ज्यादा पॉपुलर नहीं हुई।
एलओसी कारगिल में अजय देवगन की एक्टिंग भी शानदार थी और रोल भी अच्छा था । लेकिन इस फिल्म के लिए अजय देवगन को वो क्रेडिट नही मिला जिसके वो हकदार थे। फिल्म मल्टीस्टारर थी लिहाजा अजय देवगन नोटिस में ही नहीं आए।
रेनकोट अजय देवगन और ऐश्वर्या राय की बेहतरीन फिल्म है लेकिन इस फिल्म के साथ भी वही कहानी है जो तक्षक के साथ हैं। पेशेंस के साथ देखने पर आपको पता चलेगा कि फिल्म कितनी शानदार है। फिल्म काफी लोगों की समझ में नहीं आई इसलिए बोरिंग लगी।
लज्जा में अजय देवगन कमाल का अभिनय भी किए और उन्होंने दिखाया भी उनमें क्या अलग और खास है लेकिन अजय देवगन की परफॉर्मेंस इस फिल्म में अंडररेटेड रह गई।
अभिषेक बच्चन और अजय देवगन की फिल्म जमीन प्लेन हाईजैक पर थी और इसमें भी अजय देवगन पुलिस ऑफिसर थे लेकिन फिल्म अंडररेटेड रह गई। यह फिल्म भी अजय देवगन की Must Watch फिल्म है।
कयामत हो सकता है आपको याद भी ना हो कि कौन सी फिल्म थी लेकिन एक बार अगर आपने देखी तो तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे।
शिखर मे अजय देवगन के साथ शाहिद कपूर थे । यह भी अजय देवगन की बेहतरीन फिल्म है जो एक बार लोगों को जरूर देखनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications



















