पति की कॉल डिटेल निकलवाकर इस एक्ट्रेस ने मचा दिया था बवाल, गायब हो चुकी है इमरान हाशमी की एक्ट्रेस

Udita Goswami Call Details Controversy: काफी सारी बॉलीवुड हसीनाओं ने अपनी पहली ही फिल्म से काफी ज्यादा चर्चा बटोरी। हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो अपनी पहली फिल्म से सुर्खियों में आ गई थी और फिर निजी जिंदगी में भी उनको लेकर काफी विवाद हुआ। दरअसल यहां पर हम बात कर रहे हैं उदिता गोस्वामी की।
उदिता गोस्वामी की उम्र 40 साल की हो चुकी है और सालों से उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी भी बनाई हुई है। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद 2003 में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उनकी डेब्यू फिल्म 'पाप' थी। 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनका जॉन अब्राहम के साथ में देखा गया था और वह अपनी पहली ही फिल्म से चर्चा में आ गई।
बाद में उदिता गोस्वामी को 'जहर' फिल्म में भी देखा गया। 2005 में इमरान हाशमी के साथ में इस फिल्म में वह दिखाई दी। उन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के जरिए फैंस का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस को अक्सर से लेकर किसी से प्यार करूं और फॉक्स जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। इसके बावजूद भी वह टॉप एक्ट्रेस नहीं बन पाई और फिर उन्होंनेफिल्मों से दूरी बना ली।
उदिता गोस्वामी ने साल 2013 में बॉलीवुड फिल्म मेकर मोहित सूरी के साथ में शादी रचा ली थी। दोनों दो बच्चों के माता-पिता भी हैं। लेकिन फिर साल 2018 में एक्ट्रेस का नाम कॉल डाटा रिकॉर्ड स्कैम में सामने आया। उन पर आरोप लगाए गए कि उन्होंने अपने पति मोहित सूरी के कॉल डिटेल निकलवाई। पुलिस ने इस केस में उनसे पूछताछ भी की।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि उदिता गोस्वामी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़कर डीजे बनने का फैसला लिया था। आज भी वह इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव है और उनके 2 लाख से भी कहीं ज्यादा फॉलोअर्स है। वह अपने फैन्स के साथ में इंटरेक्ट भी करती हुई नजर आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications















